
कैबिनेट में प्रतिभा कैंप को कितनी जगह? हिमाचल में CM पद की शपथ लेने से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया बड़ा इशारा
AajTak
सुखविंदर सिंह सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उनके साथ मुकेश अग्निहोत्री भी दोपहर डेढ़ बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. शिमला के रिज मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे.
हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए काफी रस्साकसी के बाद कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी. सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उनके साथ प्रतिभा सिंह खेमे के मुकेश अग्निहोत्री भी दोपहर डेढ़ बजे डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. शिमला के रिज मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान के बूंदी से सुबह करीब साढ़े 10 बजे निकलेंगे. सूत्रों की मानें तो वह शाम 4 बजे राजस्थान में ही यात्रा में फिर से शामिल होंगे. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नाम के ऐलान के बाद कहा कि प्रतिभा गुट को नकारा नहीं जाएगा. इस दौरान कहा कि हिमाचल में कोई गुट नहीं है. मैंने कोई लॉबिंग नहीं की. मैं एक स्टूडेंट लीडर से यहां तक पहुंचा हूं. उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा. उन्होंने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और प्रियंका गांधी को धन्यवाद दिया.
सुखविंदर सिंह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की इलेक्शन कैंपेनिंग कमेटी के चेयरमैन और 5 बार के विधायक हैं. कहा जा रहा है कि सुक्खू को ज्यादातर विधायकों का समर्थन था. इससे पहले शुक्रवार को विधायक दल की बैठक में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया गया था. इसमें विधायकों ने पार्टी हाईकमान को फैसला लेने के लिए अधिकृत कर दिया था.
सुक्खू को सीएम बनाकर कांग्रेस पार्टी ने राजनीति में परिवारवाद से किनारा करने का साफ संदेश भी दे दिया है. पहले पार्टी में गैर गांधी अध्यक्ष और अब क्षेत्रीय क्षत्रपों की दखलअंदाजी को भी नकार दिया गया है. कांग्रेस ने हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के परिवार की बजाय कॉमनमैन सुक्खू पर भरोसा जताया है. हिमाचल में सीएम पद की रेस में वीरभद्र सिंह की पत्नी और मंडी से सांसद प्रतिभा सिंह भी थीं. कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा के बेटे विक्रमादित्य के सीट छोड़ने की पेशकश भी काम नहीं आई.
प्रतिभा और सुक्खू के बीच राजनीतिक अदावत भी...
सुक्खू और प्रतिभा के परिवार के बीच पुरानी राजनीतिक अदावत भी है. ये पिछले 9 सालों से चलती आ रही है. साल 2013 में कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, तब से दोनों खेमे राजनीति में अंदरखाने आमने-सामने देखे जाते रहे हैं. सुक्खू ने पीसीसी चीफ बनते ही वीरभद्र सिंह कैंप के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियों से हटा दिया था. इस बात से वीरभद्र काफी नाराज भी हो गए थे. 2017 के चुनाव में हार के बाद पार्टी ने सुक्खू से जनवरी 2019 में प्रदेश अध्यक्ष की कमान वापस ले ली थी. नाराज सुक्खू ने लोकसभा चुनाव प्रचार से दूरी बना ली थी. 8 जुलाई 2021 में वीरभद्र सिंह का निधन हो गया. उसके बाद मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए और प्रतिभा सिंह ने जीत दर्ज की. अब विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले पार्टी हाईकमान ने प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी थी.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



