
कैंसर से मां की मौत, पिता छोड़ गए साथ... नेशनल लेवल रेसलर से ऐसे गैंगस्टर बना मंजीत, अब हुआ गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली के सिंघू बॉर्डर इलाके से पुलिस ने रेसलर से गैंगस्टर बने एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान मंजीत दलाल के रूप में हुई है. वो नीरज बवाना-अमित भूरा गैंग से जुड़ा हुआ था. गोलीबारी, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित कई मामलों में वांछित था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी.
दिल्ली के सिंघू बॉर्डर इलाके से पुलिस ने रेसलर से गैंगस्टर बने एक शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान मंजीत दलाल के रूप में हुई है. वो नीरज बवाना-अमित भूरा गैंग से जुड़ा हुआ था. गोलीबारी, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित कई मामलों में वांछित था. पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. उससे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है.
पुलिस उपायुक्त (अपराध) आदित्य गौतम ने बताया, "हरियाणा के बहादुरगढ़ का मूल निवासी मंजीत दलाल कभी पहलवान हुआ करता था. उसने 2007 में 86 किलोग्राम वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीता था. साल 2010 में उसकी मां की कैंसर से मृत्यु हो गई थी. इसके बाद उसके पिता उसे अकेला छोड़कर घर से चले गए. यहीं से उसके जीवन में एक नया मोड़ आ गया.
इसके बाद वह कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के गिरोह में शामिल हो गया. इस दौरान वो हत्या के प्रयास, रंगदारी और गोलीबारी के कई मामलों में शामिल रहा, जिसकी वजह से उस पर कई केस दर्ज किए गए थे. उन सभी मामलों में अदालत में उसके खिलाफ सुनवाई चल रही थी. शुरू के दिनों में तो वो अदालत आया, लेकिन बाद में अपने पैतृक निवास को छोड़ दिया.
एक महीने के लंबे ऑपरेशन के बाद पुलिस को सिंघू बॉर्डर के पास गैंगस्टर मंजीत दलाल की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और उसे बिना किसी गोलीबारी के गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ 10 बड़े मामले दर्ज हैं, जिनमें 2018 में पिशोरी रेस्टोरेंट में गोलीबारी भी शामिल है, जिसमें जबरन वसूली के लिए गोलियां चलाई थीं.
आरोपी नरेला औद्योगिक क्षेत्र और लाडो सराय में पुलिस टीमों पर कई हमलों में भी शामिल रहा था. साल 2012 में, वो बवाना में व्यापारियों से जबरन वसूली की कई वारदातों, साल 2017 में उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर से जबरन वसूली के मामले और कार चोरी से जुड़ा था. वो नीरज बवाना, नवीन बाली, अमित भूरा और राहुल काला जैसे गैंगस्टरों से जुड़ा हुआ था.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










