
के एल राहुल के इस चौके पर इतना निहाल क्यों हो गया सोशल मीडिया?
AajTak
KL Rahul in World Cup 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वर्ल्ड कप फाइनल मैच में अभी तक 4 विकेट गिर गए हैं. वहीं भारतीय टीम को 97 गेंदों के बाद बाउंड्रीज मिली है. केएल राहुल ने ये चौका लगाया है.
वर्ल्ड कप 2023 का मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुआ है. भारतीय टीम को 97 गेंदों के बाद बाउंड्री मिली है. केएल राहुल ने ये चौका लगाया है. इसे लेकर लोगों को थोड़ी राहत मिली है. लोग सोशल मीडिया पर काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
अभी के आंकड़ों की बात करें, तो भारतीय टीम ने 28.4 ओवर में 148 रन बनाए हैं. जबकि 3 विकेट गिर गए हैं. रोहित शर्मा 47 रनों पर आउट हुए हैं. वहीं श्रेयस भी केवल 4 रन बना पाए. शुभम गिल भी केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए. वो 7 गेंदों पर खेले थे. जबकि विराट कोहली 54 रनों पर आउट हुए. लोग भारतीय टीम की आज की परफॉर्मेंस को लेकर काफी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं. लोगों में पहले निराशा देखने को मिल रही थी. लेकिन बाद में केएल राहुल के मैच संभालने के बाद उन्हें राहत की सांस मिली है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












