
केसीआर की महाराष्ट्र में हुंकार, कहा संसद भवन का नाम डॉक्टर अंबेडकर पर रखा जाए
AajTak
केसीआर ने कहा कि भारतवर्ष अपने लक्ष्य से भटक गया है. बिना लक्ष्य का देश कहां पहुंचता है, यह प्रश्न हमारे सामने है. केसीआर ने कहा कि संविधान 70 साल पहले लागू हुआ, कई दल जीते, हारे, सरकारें बदलीं लेकिन आज तक दलितों का गरीब होना हम सबके लिए शर्म की बात है. इस स्थिति में परिवर्तन होना चाहिए.
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने महाराष्ट्र के छत्रपतिसंभाजी नगर (औरंगाबाद) में सोमवार को आयोजित रैली को संबधित करते हुए कहा कि महान देश भारत अपना लक्ष्य खो बैठा है. अगली सरकार बीआरएस की बनेगी, फिर बड़े स्तर पर राष्ट्रीयकरण होगा. सीधी ऊंगली से घी नहीं निकले तो उंगली टेढा करना होगा. डिजिटल इंडिया मजाक बन गया है. महाराष्ट्र में बीआरएस सरकार बनाइए तो प्रत्येक घर में पेय जल व्यवस्था की जाएगी. सभी शेतकारी को इकट्ठा होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द बीआरएस का स्थाई कार्यालय महाराष्ट्र में खुलेगा.
'भारतवर्ष अपने लक्ष्य से भटक गया है' केसीआर ने कहा कि भारतवर्ष अपने लक्ष्य से भटक गया है. बिना लक्ष्य का देश कहां पहुंचता है, यह प्रश्न हमारे सामने है. हमें नई उमंग से आगे बढना है. केसीआर ने कहा कि प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि दिल्ली में जो संसद भवन बना है, उसका नाम बीआर अंबेडकर के नाम पर रखा जाना चाहिए.
'महाराष्ट्र सरकार दलितबंधु योजना शुरू करे तो हम महाराष्ट्र छोड़ देंगे' मुख्यमंत्री केसीआर ने कहा कि अपनी जाति किसान जाति होना होना चाहिए. महाराष्ट्र सरकार दलितबंधु योजना शुरू करे तो हम महाराष्ट्र छोड़ देंगे. दलितबंधु योजना के तहत दलित युवा को रोजगार शुरू करने दस लाख रूपए दिए जाते हैं, यह राशि वापस नहीं ली जाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि तेलंगाना सरकार प्रत्येक किसान को दस हजार रूपए प्रति एकड़ देती है तो महाराष्ट्र सरकार यह योजना भी लागू कर सकती है.
बिजली का निजीकरण क्यों हो रहा है? केसीआर ने कहा कि बीआरएस की सरकार बनने पर राष्ट्रीयकरण किया जाएगा. बिजली का निजीकरण क्यों हो रहा है? देश में डेढ सौ वर्ष तक चौबीस घंटे बिजली देने के लिए पर्याप्त कोयला देश में उपलब्ध है. बिजली का निजीकरण क्यों हो रहा है? यह किसकी जागीर है? किसानों को जितना पानी मिलना चाहिए, पर्याप्त पानी उपलब्ध है. लेकिन सिंचन और पीने के पानी के लिए बहते जल को रोकना होगा. जिंबाबवे में साढे छह हजार टीएमसी का जलाशय है, हमारे देश में कम से कम चार ऐसे जलाशय होने चाहिए.
केसीआर ने अपने संबोधन में कहा कि संभाजीनगर और अकोला में आठ दिन में एक बार पानी आता है. महाराष्ट्र में दर्जनों नदियां हैं. वित्तीय राजधानी मुंबई है, लेकिन लोगों को पीने का पानी नहीं है. देश में जातिवाद धर्मवाद बढ रहा है. अमीर ज्यादा अमीर बन रहे हैं, गरीब ज्यादा गरीब हो रहे हैं. देश में नेहरू के जमाने में नीति बनी, फिर कोई नीति नहीं बनी. तेलंगाना चौबीस घंटे बिजली दे रहा है तो महाराष्ट्र क्यों नहीं. चीन पिछड़ा था, अब पूरे विश्व को कमांड कर रहा है. कोरिया और सिंगापुर आगे जा चुके हैं. नए जंग से भारत को बदल सकते हैं.
सोमवार की रैली में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ सांसद के केशव राव, जोगिनापल्ली संतोष कुमार, के केशव राव, रंजीथ रेड्डी, एमएलसी मधुसूदनाचारी, देशपति श्रीनिवास, पूर्व मंत्री कदियम श्रीहरि, विधायक बालकासुमन, पूर्व मुख्यसचिव सोमेश कुमार, हर्षवर्धन जाधव और अभय पाटिल रैली में शामिल हुए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



