
केरल: स्कूल 01 जून से शुरू करेंगे ऑनलाइन क्लासेज़, शिक्षामंत्री ने बताया पूरे सेशन का प्लान
AajTak
Kerala School Reopen: शिक्षामंत्री ने बताया कि राज्य में छात्र ऑनलाइन पढ़ाई के लिए तकनीकी रुप से तैयार हैं. कोरोना के खतरे को देखते हुए अभी ऑफलाइन क्लासेज़ शुरू नहीं होंगी.
Kerala School Reopen: केरल सरकार ने गुरुवार 27 मई को घोषणा की है कि राज्य में स्कूली छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं 01 जून से फिर से शुरू होंगी. राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा, "01 जून से शुरू होने वाली ऑनलाइन कक्षाएं छात्रों के आत्मविश्वास बढ़ाने को अधिक महत्व देंगी." स्कूल अभी 31 मई तक कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए बंद हैं. Kerala government will resume digital classes for school students from June 1st: V Sivankutty, State Education Minister. शिक्षामंत्री ने बताया कि राज्य में छात्र ऑनलाइन पढ़ाई के लिए तकनीकी रुप से तैयार हैं. उन्होंने कहा, "हमने पिछले साल उन छात्रों के लिए डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की व्यवस्था की थी जो उन्हें वहन नहीं कर सकते थे. यदि अब तक उनमें कोई खराबी है, तो हम उन्हें ठीक कराने में छात्रों की मदद करेंगे. शिक्षक संगठन भी इस मोर्चे पर मदद के लिए आगे आए हैं."More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












