
केरल: महिला मजदूरों को मिला सोना-चांदी से भरा खजाना, हो सकता है सदियों पुराना
AajTak
केरल के कन्नूर में एक सरकारी स्कूल के पास स्थित रबड़ बागान में कुछ महिला मजदूर बारिश के पानी के लिए खुदाई कर रही थीं. इसी दौरान उन्हें सोना-चांदी से भरा एक कंटेनर मिला. उन्होंने पुलिस को जानकारी दी तो पता चला कि उसमें सोने-चांदी के आभूषण और चांदी के सिक्के थे.
केरल के कन्नूर जिले के चेंगलयी में बारिश के लिए गड्ढे खोदते समय महिला मजदूरों को 'खजाना' मिला है. उन्हें गड्ढा खोदते समय एक कंटेनर मिला था, जो सोना और चांदी से भरा था. मजदूरों को लगा कि उस कंटेनर में बम हो सकता है तो उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर को खोला और अपने कब्जे में ले लिया.
मजदूरों को कंटेनर भरे कीमती सामान कन्नूर के एक सरकारी स्कूल के पास खुदाई के दौरान मिला था. बरामद वस्तुओं में 17 मोती की माला, 13 सोने के लॉकेट, चार मेडेलियन, पांच प्राचीन अंगूठियां, झुमकों का एक सेट और कई चांदी के सिक्के शामिल हैं. यह घटना गुरुवार शाम को हुई जब मजदूर बारिश का पानी इकट्ठा करने के लिए एक मीटर गहरा गड्ढा खोद रहे थे.
यह भी पढ़ें: 'एक पीढ़ी यहां रहना नहीं चाहती', छात्रों के पलायन पर केरल विधानसभा में विपक्ष ने जमकर किया हंगामा
पुरातत्व विभाग करेगा वस्तुओं की जांच
मिली जानकारी के मुताबिक, कंटेनर मिलने के बाद शुरुआत में मजदूरों को डर था कि यह बम हो सकता है. मजदूरों ने पुलिस को जानकारी दी और सब इंस्पेक्टर एमवी शीजू की टीम ने वस्तुओं को कब्जे में ले लिया. बाद में शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया.
पुरातत्व विभाग खुदाई से मिली वस्तुओं की जांच करेगा और यह पता लगाएगा कि आखिर कंटेनर कब का है और कहां से आया. हालांकि, शुरुआती आकलन से पता चलता है कि ये वस्तुएं बहुत पुरानी हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










