
केरल ब्लास्ट केस में एक शख्स का सरेंडर, कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाकों की ली जिम्मेदारी!
AajTak
Ernakulam Blast: केरल के एर्नाकुलम स्थित एक कन्वेंशन सेंटर हुए जोरदार धमाकों के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सूबे के सभी 14 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. सीमाएं सील कर दी गई है. इसके साथ ही पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं. इन धमाकों में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 40 घायल हैं.
केरल के एर्नाकुलम के कलामासेरी में स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में हुए तीन धमाकों के बाद एक शख्स के सरेंडर करने की खबर आ ही है. बताया जा रहा है कि त्रिशूर जिले के कोडकारा पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति ने यह दावा करते हुए सरेंडर किया है कि उसने ही कन्वेंशन सेंटर में बम लगाया था. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उसका ब्लास्ट से कोई कनेक्शन है या नहीं. दूसरी तरफ पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है. सूबे के सभी 14 जिलों के पुलिस कप्तानों को अपने इलाकों में सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. केरल पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं. पुलिस का कहना है कि गलत सूचना फैलाने वालों, सांप्रदायिक और संवेदनशील पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
केरल के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को एक अलर्ट मैसेज भेजा गया है. सभी 14 जिलों के पुलिस प्रमुखों को रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशनों के आसपास सावधान रहने के लिए कहा गया है. आईजी और कमिश्नर को मंगलौर सीमा पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. इन धमाकों को किसने किया और कैसे हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल हमारे पास नहीं है. वहीं, पुलिस की टीम पिछले तीन दिनों के सीसीटीवी फुटेज ले लिए हैं. इसकी गहनता से जांच की जाएगी. जिस कन्वेंशन सेंटर में धमाके हुए हैं, वहां तीन दिवसीय धार्मिक सम्मेलन हो रहा था. आज यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना के दौरान ब्लास्ट हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं. एनआईए और केरल पुलिस इन धमाकों की जांच कर रही है. एनएसजी की टीम भी पहुंच रही है.
एनआईए और एनएसजी की निगरानी में जांच
एर्नाकुलम में कलामसेरी स्थित कन्वेंशन सेंटर में हुए इन धमाकों के कुछ घंटों के अंदर ही एनआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. दिल्ली से एनएसजी की एक स्पेशल टीम भी देर शाम तक वहां पहुंच जाएगी. इस टीम में एनएसजी के आठ अफसर मौजूद हैं. केरल पुलिस केंद्रिय जांच एजेंसियों की मदद के लिए तत्पर है. घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी मौजूद हैं. डीजीपी डॉ. शेख दरवेश साहब भी पहुंचने वाले हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाकों के लिए 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' यानी आईईडी का इस्तेमाल हुआ है. तीनों एक्सप्लोसिव को टिफिन बॉक्स में छुपाया गया था, ताकि किसी को पता न चल सके.
खुफिया एजेंसियों ने जारी किया था अलर्ट
सूत्रों के मुताबिक, इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध के मद्देनजर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया था. इसमें बताया गया था कि भारत में यहूदी स्थान आतंकवादियों के निशाने पर हो सकते हैं. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आईएसआईएस आतंकवादियों ने मुंबई के एक महत्वपूर्ण यहूदी स्थल चावाड़ हाउस की रेकी की थी. वहां का वीडियो विदेश में बैठे आतंकवादियों के पास भेजे थे. सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने मध्य प्रदेश के रतलाम में आतंकी संगठन अल सुफा के नेटवर्क का पर्दाफाश किया था, उनके निशाने पर भी भारत में यहूदियों के ठिकाने थे. केंद्रीय एजेंसी को हाल ही में ऐसे कई इनपुट मिले हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










