
केरल: जंगल में पेड़ पर लटके मिले लापता लड़की और 42 वर्षीय शख्स का शव, 12 फरवरी को हुए थे लापता
AajTak
कासरगोड से लापता हुई 15 वर्षीय लड़की और एक 42 वर्षीय व्यक्ति का शव उनके घर के पास स्थित जंगल क्षेत्र में लटका मिला है. पुलिस ने बताया कि जिस दिन लड़की लापता हुई थी, उसी दिन उनका पड़ोसी प्रदीप भी लापता हुआ था. लड़की की मां ने उसी दिन कुंबला पुलिस में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.
केरल के कासरगोड से लापता हुई 15 वर्षीय लड़की और एक व्यक्ति का शव उनके घर के पास स्थित जंगल क्षेत्र में लटका मिला है. पुलिस ने बताया कि दोनों 12 फरवरी को लापता हुए थे. वहीं, कई दिनों पर जब लड़की का कोई सुराग नहीं मिला तो लड़की के परिवार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
पुलिस ने बताया कि पिछले महीने लापता हुए 15 वर्षीय लड़की और के व्यक्ति का शव उनके घर के पास जंगल में लटका मिला है. मृतक शख्स की पहचान 42 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है जो कि एक ड्राइवर था.
'एक ही दिन लापता हुए थे दोनों लोग'
पुलिस का कहना है कि जिस दिन लड़की लापता हुई थी, उसी दिन उनका पड़ोसी प्रदीप भी लापता हुआ था. लड़की की मां ने उसी दिन कुंबला पुलिस में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. साइबर सेल की मदद से जांच में पता चला कि इलाके के पास उनके मोबाइल फोन बंद थे. पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
पीड़ित परिवार ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
इसके आधार पर इलाके में ड्रोन और पुलिस डॉग की मदद से तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. लड़की का पता न चलने पर उसके परिवार ने हाल ही में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












