
केरल: आग की लपटें, जलती कुर्सियां, भागते लोग... प्रार्थना करते ईसाइयों की सभा में जब हुआ जोरदार धमाका
AajTak
केरल के एर्नाकुलम में ईसाइयों की सभा में लोग प्रार्थना के लिए जुटे हुए थे, जैसे ही करीब 150-200 लोग इकट्ठे हुए, उसी दौरान एक के बाद एक कर तीन ब्लास्ट हुए, जिनमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
केरल के एर्नाकुलम में कन्वेंशन सेंटर में रविवार सुबह एक के बाद एक लगातार तीन धमाके हुए, जिनमें एक शख्स की मौत हो गई और 36 लोग घायल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस समय ये धमाके हुए, उस समय कन्वेंशन सेंटर में ईसाई समुदाय से जुड़े लोगों की प्रार्थना चल रही थी.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है. लोग इधर से उधर भाग रहे हैं. कुर्सियां आग की लपटों में घिरी हुई हैं. कुछ लोग वहां से कुर्सियों को हटा रहे हैं ताकि आग ज्यादा भीषण न हो जाए. इस आग को देखकर इतना समझ आ रहा है कि ये ब्लास्ट कम डेन्सिटी का नहीं था, नहीं तो आग की लपटें इतनी ऊंची नहीं उठतीं.
ऐसा लगता है कि बम धमाका करने वालों को मालूम था कि यहां कितने लोग शामिल हैं. ब्लास्ट से पहले प्रोपर रैकी की गई थी. इसीलिए जब धमाका हुआ, तो वहां दो हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे और जब आग लगी तो उसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए.
'केरल को तबाही की मानसिकता का शिकार होते देखना दुखद...', एर्नाकुलम धमाके पर बोले थरूर
जानकारी के मुताबिक, एर्नाकुलम के एक कन्वेंशन सेंटर में ईसाई समुदाय के पेंटेकोस्टल ग्रुप द्वारा तीन दिवसीय प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था. आज इस प्रार्थना सभा का आखिरी दिन है. आज सभा शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद तीन धमाके हुए, जिनमें एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 36 लोग घायल हैं. NIA कोच्चि टीम फोरेंसिक स्पेशलिस्ट के साथ घटनास्थल पर पहुंच रही है, ये टीम ब्लास्ट में इस्तेमाल विस्फोटकों की प्रकृति की जांच करेगी.
केरल: ईसाइयों की प्रार्थना सभा में 3 धमाके, 1 शख्स की मौत, 20 जख्मी, अमित शाह ने की CM विजयन से बात

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










