
केबल से घोंटा पत्नी का गला, चादर में लपेटकर नाले में फेंकी लाश... एक नोज़ पिन ने खोला कातिल पति का राज
AajTak
दिल्सी में द्वारका के पुलिस उपायुक्त (DCP) ने बताया कि आरोपी पति ने कथित तौर पर केबल वायर से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया था. इसके बाद उसने अपनी पत्नी की लाश को चादर में लपेटा और नाले में फेंक दिया था.
दिल्ली पुलिस ने महज एक नोज़ पिन के सहारे एक महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नाक की पिन से जांचकर्ताओं को महिला और उसके हत्यारे की पहचान का पता चला. इसके बाद सारा मामला खुलकर सामने आ गया.
दिल्सी में द्वारका के पुलिस उपायुक्त (DCP) ने बताया कि आरोपी पति ने कथित तौर पर केबल वायर से अपनी पत्नी का गला घोंट दिया था. इसके बाद उसने अपनी पत्नी की लाश को चादर में लपेटा और नाले में फेंक दिया था. डीसीपी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अनिल कुमार ने परिवार के नौकर शिव शंकर के साथ मिलकर इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था.
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) ने एक बयान में कहा कि मृतका की पहचान सीमा सिंह (47) के तौर पर हुई थी. जिसकी लाश 15 मार्च को बरामद हुई थी. जिसे चादर में लपेटा गया था, केबल तार और भारी पत्थर से बांधा गया था. लाश नजफगढ़ नाले में फेंकी गई थी.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि शुरुआत में महिला की पहचान अज्ञात थी. जांचकर्ताओं को तब सफलता मिली, जब उन्होंने देखा कि मृतका ने नाक में सोने की पिन पहनी हुई थी. जिसकी पहचान पुलिस को निर्माता तक ले गई, और आखिरकार महिला की पहचान का पता लगाने में उससे मदद मिली.
डीसीपी ने बताया कि पुलिस द्वारा जारी और सोशल मीडिया पर प्रसारित एक स्केच ने उसके एक रिश्तेदार का ध्यान खींचा, जिसने अधिकारियों से संपर्क किया और सीमा की पहचान की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि छावला पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई थीं.
पुलिस ने आखिरकार आरोपी को ट्रैक किया और आरोपी शिव शंकर को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान, शिव शंकर ने कबूल किया कि उसने और अनिल ने 11 मार्च को द्वारका के सेक्टर 10 में अपने आवास पर सीमा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. शंकर ने पुलिस को बताया कि दोनों ने जांचकर्ताओं को गुमराह करने और शक से बचने के लिए लाश को नाले में ठिकाने लगा दिया था.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







