
केजरीवाल सरकार शुरू करेगी आर्मी प्रीपेटरी स्कूल, दिल्ली में सेना भर्ती का भी होगा आयोजन
AajTak
Delhi Armed Forces Proprietary Schools: स्कूल में छात्रों के फिजिकल फिटनेस, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और मेंटल डेवलपमेंट का भी ध्यान रखा जाएगा. दिल्ली सरकार का कहना है कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब देशभक्त सैनिक बनेंगे.
Delhi Armed Forces Proprietary Schools: दिल्ली की केजरीवाल सरकार अगले साल 2022 में राजधानी में आर्मी प्रीपेटरी स्कूल की शुरुआत करने जा रही है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, इसका उद्देश्य सेना में शामिल होने के इच्छुक बच्चों को 2 साल तक NDA परीक्षा की तैयारी कराना होगा. स्कूल में छात्रों के फिजिकल फिटनेस, पर्सनालिटी डेवलपमेंट और मेंटल डेवलपमेंट का भी ध्यान रखा जाएगा. दिल्ली सरकार का कहना है कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब देशभक्त सैनिक बनेंगे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












