
केजरीवाल के लिए लुधियाना उपचुनाव भी दिल्ली की जंग से कम नहीं है
AajTak
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव आम आदमी पार्टी के लिए महज एक विधानसभा सीट का चुनाव भर नहीं है, बल्कि ये अरविंद केजरीवाल के राष्ट्रीय राजनीति में पांव जमाने का सबसे मजबूत जुगाड़ है. लेकिन, ये मुमकिन भी तभी होगा जब संजीव अरोड़ा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच जायें, और अरविंद केजरीवाल के लिए राज्यसभा का रास्ता साफ कर दें.
अरविंद केजरीवाल की नजर दिल्ली पर बनी हुई जरूर है, लेकिन वो लुधियाना पर ही पूरी तरह फोकस हैं. हों भी क्यों ना, अभी तो उनके लिए दिल्ली का रास्ता भी लुधियाना से होकर ही गुजरता है. एक बार विपश्यना के लिए जो पंजाब का रुख किया था, अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब में ही जमे हुए हैं. दिल्ली तो अब लगता है जैसे बस आना जाना ही होता है.
हाल ही में आम आदमी पार्टी के छात्र विंग के री-लॉन्च के मौके पर मनीष सिसोदिया के साथ अरविंद केजरीवाल भी दिल्ली में थे. दिल्ली तो पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज के हवाले ही छोड़ रखा है. ASAP यानी एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स के बैनर तले अब छात्रों को काम पर लगा दिया है, और दिल्ली छात्रसंघ का चुनाव लड़ने की भी तैयारी है.
लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी तो अरविंद केजरीवाल दिल्ली चुनाव के नतीजे आने के कुछ दिन बाद ही शुरू कर दिये थे, अब तो तारीख भी आ गई है.चुनाव आयोग ने लुधियाना वेस्ट सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून की तारीख मुकर्रर की है, और 23 जून वोटों की गिनती के साथ नतीजे भी आ जाएंगे. लुधियाना के साथ ही गुजरात की दो, केरल और पश्चिम बंगाल में की एक-एक सीट पर भी उपचुनाव होंगे. आम आदमी पार्टी तो गुजरात के उपचुनावों में भी शुरू से ही दिलचस्पी ले रही है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण लुधियाना पश्चिम उपचुनाव है.
पहले तो अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक विरोधी ही आरोप लगा रहे थे, लेकिन अब तो ज्यादातर लोग मानने लगे हैं कि आम आदमी पार्टी के नेता के लिए ये उपचुनाव राष्ट्रीय राजनीति का रास्ता खोलने वाला है - क्योंकि, AAP उम्मीदवार संजीव अरोड़ा अगर उपचुनाव जीतकर विधायक बन जाते हैं, तो उनकी राज्यसभा की सीट खाली हो जाएगी.
और उसी जगह अरविंद केजरीवाल राज्यसभा पहुंचने की कोशिश करेंगे, जो राष्ट्रीय राजनीति में मजबूती से पांव जमाने के लिए सही प्लेफॉर्म लगता है. लुधियाना वेस्ट से कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को उम्मीदवार बनाया है. फिलहाल वो पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं. शिरोमणि अकाली दल ने वरिष्ठ अधिवक्ता परुपकर सिंह घुम्मण को मैदान में उतार दिया है. आम आदमी पार्टी ने जहां फरवरी में भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था, भारतीय जनता पार्टी अभी फैसला नहीं ले पाई है. असल में, कभी राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना से सांसद हैं, और केंद्र की बीजेपी सरकार में मंत्री बनाये गये हैं. जाहिर है, बीजेपी जो भी उम्मीदवार तय करेगी, नजर आने वाले 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव पर तो होगी ही.
केजरीवाल के लिए दिल्ली जैसा हुआ लुधियाना

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







