
केजरीवाल केस में विरोध के मुद्दे पर राहुल गांधी असमंजस की स्थिति में क्यों हैं?
AajTak
अरविंद केजरीवाल के सपोर्ट में INDIA ब्लॉक के नेता 30 जुलाई को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे हैं. विरोध प्रदर्शन में अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव जैसे नेता तो शामिल हो रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी का कंफर्म नहीं है - क्या राहुल गांधी के मन में केजरीवाल केस को लेकर किसी तरह का संकोच है?
अरविंद केजरीवाल के मामले में आम आदमी पार्टी कानूनी और राजनीतिक दोनो लड़ाई लड़ रही है. अच्छी बात ये है कि आम आदमी पार्टी को केजरीवाल केस में INDIA ब्लॉक का भी समर्थन मिलने लगा है - और 30 जुलाई को विरोध प्रदर्शन किया जाना तय हुआ है.
जहां तक कानूनी लड़ाई की बात है, ईडी केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ा दी है. और वैसे ही सीबीआई केस में न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक कर दी गई है. अरविंद केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था. इस बीच, दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अपने वकीलों के साथ दो एक्स्ट्रा मीटिंग की भी अनुमति दे दी है.
हाल ही में INDIA ब्लॉक की मीटिंग में AAP सांसद संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल की खराब सेहत का मामला उठाते हुए समर्थन की अपील की थी. अब आम आदमी पार्टी की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर INDIA ब्लॉक 30 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा.
सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीते दिनों इंडिया गठबंधन की बैठक में अरविंद केजरीवाल की सेहत का मुद्दा आम आदमी पार्टी ने उठाया था. इसके बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में रैली का ऐलान किया. जंतर मंतर पर 30 जुलाई को इंडिया गठबंधन केजरीवाल के समर्थन में रैली करने जा रही है.
आम आदमी पार्टी ने मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल बार बार गिर रहा है. बीजेपी पर सीधा हमला बोलते हुए आप के नेताओं का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश रची जा रही है.
अंग्रेजी अखबार द हिंदू ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जंतर मंतर पर प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस के सीनियर नेताओं के शामिल होने की संभावना है, लेकिन राहुल गांधी विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे या नहीं, ये कंफर्म नहीं है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



