
केजरीवाल कथा: करप्शन के खिलाफ लड़ाई का सबसे बड़ा चेहरा करप्शन के केस में ही जेल में!
AajTak
सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं पहले से जारी थीं. बीते लगातार दो सालों से दिल्ली की राजनीति में चर्चाओं में रहे शराब घोटाले की जद में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता आते रहे और अब इसकी चपेट में केजरीवाल भी आ ही गए. सीएम केजरीवाल, जो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की मुहिम के साथ राजनीति में आए थे, वह आज खुद भ्रष्टाचार के आरोप में बुरी तरह घिर गए हैं.
सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार शाम को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ शराब घोटाला मामले में कार्रवाई हुई है. लगातार 9 समन भेजने के बाद ईडी की टीम 10वें समन के साथ गुरुवार शाम केजरीवाल के घर पहुंची थी. यहां उनके आवास पर सीएम से दो घंटे की पूछताछ हुई. इस दौरान ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज भी केजरीवाल के आवास पर मौजूद रहे. PMLA की धारा 50 के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया गया और फिर उनकी गिरफ्तारी की गई. सीएम केजरीवाल ऐसे पहले सीएम बन गए हैं, जो पद पर रहते हुए गिरफ्तार हुए हैं. दो सालों से चर्चा में था शराब घोटाला सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर चर्चाएं पहले से जारी थीं. बीते लगातार दो सालों से दिल्ली की राजनीति में चर्चाओं में रहे शराब घोटाले की जद में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता आते रहे और अब इसकी चपेट में केजरीवाल भी आ ही गए. सीएम केजरीवाल, जो कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने की मुहिम के साथ राजनीति में आए थे, वह आज खुद भ्रष्टाचार के आरोप में बुरी तरह घिर गए हैं.
दिल्ली के सातवें सीएम, कांग्रेस की सीएम रही शीला दीक्षित को भारी मतों से हराकर सत्ता में काबिज हुए और इससे पहले अन्ना आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाकर लोगों के बीच जगह बनाने वाले केजरीवाल की प्रोफाइल पर डालते हैं एक नजर...
हरियाणा के भिवामी में जन्म, टाटा स्टील में नौकरी अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के भिवानी जिले में हुआ और उनकी स्कूली शिक्षा हिसार से हुई है. अरविंद केजरीवाल IIT खड़गपुर के पूर्व छात्र हैं और मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्रीधारक हैं. केजरीवाल ने पहले कुछ समय टाटा स्टील में नौकरी भी की थी, लेकिन बाद में इसे छोड़ कर सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी की और सफल हुए. 1993 में वह भारतीय राजस्व सेवा (Indian Revenue Services) में शामिल हुए और फिर दो साल बाद ही उन्होंने 1995 में अपनी बैचमेट सुनीता केजरीवाल से शादी की.
भारतीय राजस्व सेवा में भी की सर्विस भारतीय राजस्व सेवा में काम करते हुए उन्होंने सामाजिक और जन सरोकार के मुद्दों पर भी ध्यान देना शुरू किया. यहीं से दिल्ली के नागरिकों की शिकायतों को दूर करने के लिए मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर 'परिवर्तन' नाम के एक आंदोलन (Parivartan Movement) की नींव रखी गई. साल 2011 में वह जन लोकपाल विधेयक (Jan Lokpal Bill) को लागू करने के लिए भ्रष्टाचार विरोधी धरने का नेतृत्व करने के लिए अन्ना हजारे के साथ शामिल हुए. इसी साल के आखिरी में उन्होंने अपनी एक राजनीतिक पार्टी आप (AAP) की नींव रखी और 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़े.
साल 2013 में पहली बार बने दिल्ली के सीएम साल 2013 में केजरीवाल ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को भारी मतों से हराया. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कराया है. हालांकि, उन्होंने तब महज 49 दिनों से भी कम समय में इस्तीफा दे दिया था. साल 2014 के लोकसभा चुनावों में वह वाराणसी से भाजपा के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं, जहां से उन्हें हार मिली थी.
साल 2015 में दोबारा बने सीएम साल 2015 में, केजरीवाल अपनी पार्टी की भारी जीत के बाद सत्ता में फिर से लौटे और 70 में से 67 सीटें हासिल कीं. उन्होंने 14 फरवरी, 2015 को दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. साल 2020 में वह तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और अब वह भारत के सबसे प्रमुख राजनेताओं में से एक हो चुके हैं. सीएम केजरीवाल ने 2006 में सूचना के अधिकार (RTI) कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से नवाजा गया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



