
केजरीवाल और LG में 'लेटर वॉर' जारी, CM बोले- जिम्मेदारी से बच रहे उपराज्यपाल
AajTak
अरविंद केजरीवाल ने नए लेटर में एलजी से दिल्ली की जनसंख्या के मुताबिक दिल्ली पुलिस की संख्या बढ़ाने की मांग की. अरविंद केजरीवाल ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन में पेट्रोलिंग के लिए पर्याप्त मेन पावर उपलब्ध नहीं है.
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और एलजी के बीच लेटर वॉर जारी है. अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में आपराधिक गतिविधियों में वृद्धि के बारे को लेकर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है. केजरीवाल ने अपने पत्र में कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार लोगों के पास कोई "ठोस समाधान" नहीं है और "केवल दोषारोपण कर रहे हैं".
मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा, "आप दिल्ली में नए हैं और बाहरी होने के नाते जमीनी हकीकत जानना मुश्किल है, लेकिन गंभीर अपराधों में खतरनाक वृद्धि के मामले में एक संवैधानिक अधिकारी द्वारा सामान्य रूप से व्यवहार नहीं किया जा सकता है.
केजरीवाल के पत्र के जवाब में सक्सेना ने मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों का स्वागत करते हुए उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित किया. हालांकि उन्होंने "अपराध के राजनीतिकरण" के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि इससे कोई समाधान नहीं निकलता.
इसके बाद केजरीवाल ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सामान्य परिस्थितियों में मुझे फिर से जवाब देना आवश्यक नहीं लगता. हालांकि, आपके जवाब ने मुझे मजबूर कर दिया है कि मैं दिल्ली के लोगों को इसके बारे में बताऊं. जनता को बताया जाए कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार के पास कोई ठोस समाधान नहीं है और वे बस जिम्मेदारी से बच रहे हैं.
अरविंद केजरीवाल ने नए लेटर में एलजी से दिल्ली की जनसंख्या के मुताबिक दिल्ली पुलिस की संख्या बढ़ाने की मांग की. अरविंद केजरीवाल ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन में पेट्रोलिंग के लिए पर्याप्त मेन पावर उपलब्ध नहीं है, जबकि कुछ पुलिस स्टेशन की 35 से 40% क्षमता ही है.
दिल्ली की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि महज 35-40 फीसदी क्षमता पर काम करने वाले थानों से प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद कैसे की जा सकती है? उन्होंने कहा कि पदक विजेता पहलवानों ने कई महीने विरोध किया और यौन उत्पीड़न के मामले में FIR तक दर्ज करने के निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने दिए.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



