
केंद्र सरकार ने कैबिनेट समितियों का किया गठन, बीजेपी के सहयोगी दलों को भी मिली जगह
AajTak
2014 के बाद से पहली बार बीजेपी के एनडीए सहयोगियों का अधिकतम प्रतिनिधित्व देखा गया. कैबिनेट समितियों के सदस्यों में भाजपा, जनता दल (यू), तेलुगु देशम पार्टी, जनता दल (एस), शिवसेना और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जैसे एनडीए सहयोगियों के केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं.
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न कैबिनेट समितियों का गठन किया. इनमें 2014 के बाद से पहली बार बीजेपी के एनडीए सहयोगियों का अधिकतम प्रतिनिधित्व देखा गया. कैबिनेट समितियों के सदस्यों में भाजपा, जनता दल (यू), तेलुगु देशम पार्टी, जनता दल (एस), शिवसेना और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जैसे एनडीए सहयोगियों के केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं.
सहयोगियों का प्रतिनिधित्व लोकसभा चुनाव में एनडीए के मतदान संख्या को दर्शाता है, जहां भाजपा अपने दम पर 272 के बहुमत के आंकड़े को पार करने में विफल रही.
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हैं. पीएम मोदी के अलावा, आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति में राजनाथ सिंह, अमित शाह, सीतारमण, जयशंकर, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारी उद्योग और इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी सदस्य हैं. समिति में अन्य सदस्य वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पंचायती राज और मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हैं.
राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, गडकरी, सीतारमण, गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, बंदरगाह और जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी शामिल हैं.
संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नड्डा, सीतारमण, राजीव रंजन सिंह, नायडू, रिजिजू, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल शामिल हैं. समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य केंद्रीय कानून राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और कानून राज्य मंत्री एल मुरुगन हैं.
पिछले वर्षों की तरह, कैबिनेट की नियुक्ति समिति में केवल दो सदस्य हैं - पीएम मोदी और अमित शाह.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







