
केंद्र के फंड से भगवंत मान से बनवाए स्वास्थ्य केंद्र, मोहल्ला क्लीनिक बताकर हो रही ब्रांडिंग, मंत्रालय ने भेजा नोटिस
AajTak
भगवंत मान सरकार पर केंद्र के फंड से पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का आरोप लगा है. सूत्रों का कहना है कि ऐसा करना आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर योजना के सह-ब्रांडिंग नियमों का उल्लंघन है. जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब को नोटिस जारी किया है.
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर केंद्र के बजट पर अपनी ब्रांडिंग करने का आरोप लग रहा है. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के लिए केंद्र सरकार के धन का उपयोग कर रही है लेकिन वह इसका मोहल्ला क्लीनिक के रूप में प्रचार कर रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में पंजाब को पत्र लिखकर पूछा है कि आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र योजना के लिए राज्य की फंडिंग क्यों नहीं रोकी जानी चाहिए.
स्वास्थ्य केंद्रों पर बना गईं भगवंत मान की तस्वीरें
ऐसा करना आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर योजना के सह-ब्रांडिंग नियमों का उल्लंघन है. इस तरह की ब्रांडिंग करना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डिजाइन मैनुअल के अनुपालन में नहीं है. राज्य सरकार केंद्रीय कोष से धन का उपयोग कर पीएचसी केंद्रों में पंजाब के सीएम भगवंत मान की तस्वीरें बना रही है.
चार साल में दोगुने से ज्यादा किया पंजाब का फंड
जानकारी के मुताबिक 2019 से पंजाब सरकार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के लिए केंद्र सरकार के आवंटन से धन दिया जा रहा है. 2018 में केंद्र सरकार ने 63.87 करोड़ धनराशि दी थी, जिसे अब बढ़ाकर 2022-2023 में 145.88 करोड़ कर दिया गया है. हालांकि 2021-2022 के लिए केंद्र ने 148.52 करोड़ रुपये का फंड दिया था. मालूम हो कि पंजाब में 3029 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बने हैं.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



