
केंद्र के अध्यादेश पर केजरीवाल का समर्थन नहीं करेंगे ओवैसी, बताई ये वजह
AajTak
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने साफ इन्कार किया है. उन्होंने कहा कि आप प्रमुख कट्टर हिंदुत्व की तरफदारी करते हैं. अगर ऐसा नहीं है तो उन्होंने केंद्र के आर्टिकल 370 वाले फैसले का समर्थन क्यों किया था. बता दें कि सीएम केजरीवाल केंद्र के लाए गए अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने में लगे हैं.
दिल्ली की सरकार के खिलाफ केंद्र के लाए गए अध्यादेश को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल विभिन्न विपक्षी दलों से मिल रहे हैं. उनका प्लान है कि बिल को राज्यसभा में निरस्त करने के लिए समर्थन जुटाया जाए, लेकिन एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने सीएम केजरीवाल को समर्थन देने से साफ इन्कार कर दिया है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि वह केंद्रीय अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि आप प्रमुख 'कट्टर हिंदुत्व' का पालन करते हैं.
केजरीवाल ने क्यों किया आर्टिकल 370 का समर्थन? ओवैसी ने कहा, "केजरीवाल ने आर्टिकल 370 पर भाजपा का समर्थन क्यों किया? अब वह क्यों रो रहे हैं? मैं केजरीवाल का समर्थन नहीं करूंगा, क्योंकि वह सिर्फ नरम हिंदुत्व नहीं, बल्कि कट्टर हिंदुत्व का पालन करते हैं." जब 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 को निरस्त कर दिया गया, तो अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने ट्वीट किया था, "हम जम्मू-कश्मीर पर उनके फैसलों पर सरकार का समर्थन करते हैं. हमें उम्मीद है कि इससे राज्य में शांति और विकास आएगा."
कई मुख्यमंत्रियों से मिल चुके हैं सीएम केजरीवाल अब तक केजरीवाल उद्धव ठाकरे, के चंद्रशेखर राव, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी से मिल चुके हैं. उन्होंने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की है. वह जल्द ही तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिलने वाले हैं. इस बीच, ओवैसी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए "केवल एक धर्म" के लोगों को ले गए. ओवैसी ने कहा, उन्हें सभी धर्मों के लोगों को लेना चाहिए था क्योंकि वह भारत के 130 करोड़ लोगों के पीएम हैं, न कि केवल हिंदुओं के.
विपक्षी दलों ने पीएम मोदी के उद्घाटन किए जाने से जताई थी आपत्ति यह कहकर ओवैसी अधीनम संतों का जिक्र कर रहे थे, जिन्हें समारोह में आमंत्रित किया गया था. उन्होंने प्रतीकात्मक सेंगोल को पीएम मोदी को सौंपा, जिन्होंने इसे नए भवन के लोकसभा कक्ष में रखा. पीएम मोदी ने हाथ में पवित्र राजदंड लेकर तमिलनाडु के विभिन्न अधीनम के महायाजकों से आशीर्वाद भी मांगा था. ओवैसी ने कहा कि अगर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नए संसद भवन का उद्घाटन करते तो वह समारोह में शामिल होते. बता दें कि नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह से 20 विपक्षी दलों ने दूरी बना ली थी. उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी को यह उद्घाटन नहीं करना चाहिए था.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


