
केंद्र की एडवाइजरी के बाद इस राज्य में बैन हुआ खतरनाक कफ सिरप, राजस्थान में 2 पर गिरी गाज
AajTak
तमिलनाडु सरकार ने कफ सिरप 'कोल्ड्रिफ' की बिक्री पर पूर्ण बैन लगा दिया है. बाजार से इसे हटाने का आदेश भी जारी किया गया. खाद्य सुरक्षा विभाग ने बताया कि 1 अक्टूबर से राज्य में इसका निर्माण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है. कांचीपुरम जिले के उत्पादन प्लांट का निरीक्षण कर सैंपल कलेक्ट किए गए.
मध्य प्रदेश और राजस्थान में 'जानलेवा' कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने कफ सिरप 'कोल्ड्रिफ'(Coldrif) की बिक्री पर बैन लगा दिया है. साथ ही इसे बाजार से हटाने का आदेश दिया है.
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 1 अक्टूबर से शहर में स्थित इस कंपनी का निर्मित कफ सिरप तमिलनाडु में पूरी तरह से बिक्री के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों में पड़ोसी कांचीपुरम जिले के सुंगुवरछत्रम में स्थित दवा कंपनी के उत्पादन संयंत्र का निरीक्षण किया गया और वहां से नमूने एकत्र किए गए हैं. उन्होंने बताया कि कंपनी राजस्थान, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी को दवाइयां सप्लाई करती है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि कफ सिरप में 'डायएथिलीन ग्लाइकॉल' नामक केमिकल की उपस्थिति की जांच के लिए सैंपल्स को सरकारी लैंब में भेजा जाएगा. मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देशित किया कि 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की दवाएं न दी जाएं, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने ये एडवाइजरी मध्य प्रदेश और राजस्थान में 'जानलेवा' कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद जारी की है.
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग को 1 अक्टूबर से सिरप की बिक्री रोकने और उसके स्टॉक को फ्रीज़ करने का निर्देश दिया गया है. केंद्र सरकार द्वारा सुविधा केंद्र से एकत्र किए गए नमूनों की भी जांच की जाएगी. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा सिरप की आपूर्ति पुडुचेरी, राजस्थान और मध्य प्रदेश में की जाती थी.
औषधि विभाग ने बताया कि लैब से रिपोर्ट आने तक संबंधित कंपनी को अपने सुविधा केंद्र में सिरप का उत्पादन रोकने का आदेश दिया गया है. विभाग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि रिपोर्ट आने वाले दिनों में जारी कर दी जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










