
'कृष्णा अभिषेक से बुलवाए जाते हैं अपमानजनक डायलॉग्स', बोले गोविंदा, फिर हुई भांजे से तकरार?
AajTak
गोविंदा ने दावा किया कि कृष्णा अभिषेक के टीवी शोज में राइटर्स उनसे उनके मामा के खिलाफ बातें बुलवाते हैं. इस बयान पर कृष्णा अभिषेक का जवाब भी सामने आ गया. इसके बाद कहा जा रहा है कि क्या मामा-भांजे के बीच फिर से दरार आ गई है.
गोविंदा ने हाल ही में अपने भतीजे कृष्णा अभिषेक को लेकर खुलकर बात की. सुपरस्टार गोविंदा का कहना है कि कृष्णा के टीवी शोज के राइटर्स उनसे ऐसे डायलॉग बुलवाते हैं, जिनमें उनके अपने मामा के लिए नकारात्मक बातें होती हैं. गोविंदा का मानना है कि ये सब उनके खिलाफ एक साजिश है.
कृष्णा को किया गोविंदा के खिलाफ
ANI से बातचीत के दौरान गोविंदा ने कहा- अगर आप कृष्णा के टीवी प्रोग्राम देखते हैं, तो आपको दिखेगा कि राइटर्स उससे ऐसे डायलॉग कहलवाते हैं, जिससे मुझे अपमान महसूस होता है. उन्होंने आगे कहा- मुझे ये भी नहीं पता कि ये लोग कब एक-दूसरे से नाराज होते हैं और कब सब ठीक हो जाता है. मैं खुद थोड़ा ज्यादा स्थिर सोच वाला इंसान हूं.
गोविंदा के बयान पर कृष्णा अभिषेक का जवाब
अब गोविंदा के इस बयान पर कृष्णा अभिषेक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक्टर ने कहा कि वो अपने मामा की बहुत इज्जत करते हैं और उन्हें पसंद भी करते हैं. हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कृष्णा ने गोविंदा को एक लीजेंड बताया और कहा कि उनके आइडियाज 'नेक्स्ट लेवल' होते हैं.
कृष्णा ने कहा- एक ही बात किसी को पॉजिटिव लग सकती है और किसी को तंज जैसी. मैं इसे हमेशा अच्छे तरीके से देखता हूं.













