
कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच आर-पार का दंगल, बृजभूषण देंगे इस्तीफा या जाएगी कुर्सी?
AajTak
भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ पहलवानों का धरना-प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जंतर-मंतर पर जारी रहा. पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कुछ कोच पर महिला रेसलर्स का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया हैं. इस बीच, खेल मंत्रालय अब एक्शन में देखा जा रहा है. खेल मंत्री ने पहलवानों को पहले सरकारी आवास पर डिनर पर बुलाया. फिर खबर आई कि बृजभूषण शरण सिंह का 24 घंटे के अंदर इस्तीफा मांगा गया है.
कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच आर-पार का दंगल शुरू हो गया है. गुरुवार को दूसरे दिन पहलवानों की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. देर रात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के बुलावे पर धरना देने वाले पहलवान उनके सरकारी आवास पर पहुंचे. यहां पहलवानों के साथ खेल मंत्री ने डिनर किया और सभी से एक-एक कर बात की. पूरे मसले की जानकारी लेने के बाद खेल मंत्री ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया. सूत्रों के मुताबिक, कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को फोन किया गया और 24 घंटे के अंदर इस्तीफा देने का आदेश सुनाया दिया गया है. हालांकि, बृजभूषण शरण सिंह अभी इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि वे खेल महासंघ की 22 जनवरी को आयोजित इमरजेंसी बैठक के बाद आगे का निर्णय लेंगे. फिलहाल, ये जंग अभी थमते नहीं दिख रही है. माना जा रहा है कि अगर बृजभूषण तय समय में इस्तीफा नहीं देते हैं तो पद से हटा दिया जाएगा.
बताते चलें कि बुधवार को भारतीय पहलवान विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक समेत 30 पहलवानों ने कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला और विरोध-प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों का कहना था कि महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण किया जाता है. उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है. WFI अध्यक्ष सरेआम पहलवानों के साथ अभद्रता करते हैं और गाली-गलौज करते हैं. पहलवानों का दावा है कि कुश्ती महासंघ नियमों के नाम पर रेसलर्स का उत्पीड़न कर रहा है. पहलवानों ने कुश्ती महासंघ को भंग करने की मांग उठाई है. वहीं, आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने सफाई दी और कहा कि अगर आरोप सही साबित हुए तो मैं फांसी पर लटकने के लिए तैयार हूं. इस घटनाक्रम के बाद खेल मंत्रालय ने बुधवार रात ही कुश्ती महासंघ को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए और 72 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए कहा. लखनऊ में 18 जनवरी से होने वाले कैम्प को रद्द कर दिया गया. दिल्ली महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लिया और खेल मंत्रालय को नोटिस भेजा.
'हिम्मत है तो दो मिनट सामने बैठकर दिखाएं बृजभूषण'
दूसरे दिन गुरुवार को फिर पहलवानों ने मोर्चा खोला और बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई की मांग तेज कर दी. दूसरे दिन धरनास्थल पर पहलवानों की संख्या भी बढ़ गई. इस बीच, खेल मंत्रालय ने पहलवानों के एक प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात के लिए बुलाया और उनकी मांगें सुनी. शाम को पहलवानों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बृजभूषण शरण सिंह की सफाई पर सीधे तौर पर हमला किया और कहा- अगर उनमें हिम्मत है तो 2 मिनट सामने बैठकर दिखाएं. यहां 6 महिला पहलवान ऐसी हैं, जिनके साथ यौन शोषण हुआ है और वो सबूत के साथ सामने आने के लिए तैयार हैं. हालांकि, हम कुश्ती का भविष्य खराब नहीं करना चाहते हैं.
खेल मंत्री के आवास पर डिनर करने पहुंचे पहलवान
वहीं, शाम को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी मीडिया के सामने आए और पहली बार बातचीत में साफ कहा कि मामला गंभीर है. आरोपों के बारे में जानकारी ली है. आज पहलवान को डिनर पर बुलाया है. उनकी समस्याओं को सुनेंगे और जरूरी कदम भी उठाएंगे. देर रात जब पहलवानों खेल मंत्री के आवास पर पहुंचे और मुलाकात कर मांगें सुनाईं तो तत्काल एक्शन भी देखने को मिला. SAI के डीजी संदीप प्रधान भी अनुराग ठाकुर के आवास पर पहुंचे थे.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



