
कुपवाड़ा में सेना का 'ऑपरेशन पिम्पल', घुसपैठ की कोशिश में दो आतंकी ढेर
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है. सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन पिम्पल’ नाम दिया है.
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया है. सेना ने इस अभियान को ‘ऑपरेशन पिम्पल’ नाम दिया है. सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की पुष्टि की जा सके. यह कार्रवाई सीमा पार से हुई घुसपैठ की कोशिश के बाद शुरू की गई थी.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












