
कुकी-मैतेई दोनों से मुलाकात, चुराचांदपुर जाने पर सस्पेंस... I.N.D.I.A. के मणिपुर दौरे का पूरा प्लान
AajTak
विपक्षी पार्टियों का 21 सदस्यों का डेलिगेशन शनिवार (29 जुलाई) को 2 दिन के मणिपुर दौरे पर जाएगा. इस दौरान 16 पार्टियों के सांसद घाटी और पहाड़ी दोनों प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे. इतना ही नहीं, वह प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को सुनेंगे. सांसदों ने मणिपुर में हेलीकॉप्टरों का उपयोग करने की मांग की है. अगर इसकी अनुमति दी गई, तो डेलिगेशन के सदस्य चुराचांदपुर के दूर-दराज के इलाकों का दौरा करेंगे.
जलते घर, लुटती दुकानें, अंधाधुंध फायरिंग, महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर दौड़ाना और पीटना, 150 लोगों की मौत, राहत शिविरों में रहने को मजबूर लोग... ये हालात मणिपुर के हैं, जो पिछले 3 मई से हिंसा की आग में जल रहा है. वजह है कुकी और मैतेई समुदाय का जातीय संघर्ष. ऐसे में राज्य के जमीनी हालातों को जानने के लिए विपक्षी दलों का 21 सांसदों का डेलिगेशन शनिवार से (29-30 जुलाई) मणिपुर के 2 दिन के दौरे पर जा रहा है. ये डेलिगेशन मणिपुर की जमीनी समस्याओं को जानेगा और इसके समाधान के लिए सरकार और संसद से सिफारिशें करेगा.
विपक्ष के डेलिगेशन को 2 हिस्सों में बांटा गया है. टीम-A और टीम-B. टीम-ए में 10 सदस्य हैं, जबकि टीम-बी में 11 सदस्य हैं. सभी 21 सदस्य सुबह 8.55 पर दिल्ली से इंफाल के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6E 2615 से रवाना होंगे, जो कि दोपहर 12 बजे इंफाल पहुंचेंगे. इस दौरे से पहले कांग्रेस के नेता गौरव गोगोई ने मणिपुर हिंसा की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराने की मांग की. गोगोई ने कहा कि बीजेपी यह बताना चाहती है कि मणिपुर में सब कुछ ठीक है, लेकिन हिंसा जारी है, हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त जज के तहत इस मामले की जांच कराई जाए कि राज्य सरकार ने ऐसा कैसे किया. लोगों को इतनी मात्रा में हथियार कैसे मिल गए, प्रशासन क्या कर रहा था? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह खुद स्वीकार कर चुके हैं कि 100 से अधिक FIR दर्ज की गई है. मैं मणिपुर जाऊंगा और सच्चाई का पता लगाऊंगा और उस सच्चाई को संसद के सामने रखूंगा.
चुराचांदपुर के दूर-दराज के इलाकों में जाने की है योजना
सूत्रों के मुताबिक विपक्षी गुट ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को पत्र लिखा था, जिन्होंने डेलिगेशन को राज्य का दौरा करने की अनुमति दी है. हुसैन ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल रविवार को सुबह मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात करेगा. कांग्रेस नेता नसीर हुसैन ने कहा कि सांसदों ने मणिपुर में हेलीकॉप्टरों का उपयोग करने की मांग की है. अगर इसकी अनुमति दी गई, तो डेलिगेशन के सदस्य चुराचांदपुर के दूर-दराज के इलाकों का दौरा करेंगे, ये वही इलाका है जहां हाल ही में हिंसा की घटनाएं हुई हैं.
प्रभावित क्षेत्र और राहत शिविरों का दौरा करेगा डेलिगेशन
कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में सचेतक नसीर हुसैन ने कहा कि 16 पार्टियों के सांसद घाटी और पहाड़ी दोनों प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे. वह प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को सुनेंगे. साथ ही पहाड़ी और घाटी में 2-2 राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे. हुसैन ने कहा कि हमें प्रभावित क्षेत्रों और राहत शिविरों का दौरा करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिल गई है. हमें राज्यपाल से मिलने की भी अनुमति मिली है, उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को रविवार को समय दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के पास मणिपुर हिंसा को हल करने की न तो इच्छाशक्ति है और न ही क्षमता. उन्होंने कहा कि संसद का मॉनसून सत्र शुरू होने के बाद से विपक्ष लगातार मणिपुर पर चर्चा की मांग कर रहा है. पीएम मोदी को संसद में आकर बयान देना चाहिए और मणिपुर में शांति के लिए रोडमैप तैयार करना चाहिए.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



