
कुंडली का शाप, झूठा प्यार और जहरीली साजिश... एक भविष्यवाणी ने माशूका को बना दिया आशिक की कातिल
AajTak
ये कहानी है 24 साल के शैरोन राज और 23 साल की गृष्मा की. इसे इत्तेफाक कहें या फिर कुछ और कि शैरोन राज पिछले कुछ दिनों से जब भी अपनी गर्लफेंड यानी गृष्मा से मिलता था, तो उसे उल्टियां होने लगतीं थीं. उसकी तबीयत बिगड़ जाती थी.
वो लड़की बेहद पढ़ी-लिखी थी. उसकी शादी होनी थी. लेकिन पंडित ने उसकी कुंडली देखकर कहा कि शादी के फौरन बाद उसके पति की मौत हो जाएगी. वो लड़की और उसके घरवाले पंडित की बात पर यकीन कर लेते हैं. इस परेशानी का हल तलाशने की कोशिश करते हैं. फिर एक दिन वो लड़की एक प्लान बनाती है कि उसकी शादी भी हो जाए. पति भी जिंदा रहे और पंडित की भविष्यवाणी भी गलत साबित हो जाए. लेकिन लड़की का ये प्लान बेहद खौफनाक था.
शैरोन और गृष्मा की कहानी तिरुअनंतपुरम के रहनेवाली उस नौजवान जोड़ी की जिंदगी बेहद खुशगवार थी. वो दोनों जब भी मिलते थे, एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त गुजारते थे. साथ में घूमते-फिरते थे. खाते पीते थे और फिर अगली बार मिलने के वादे के साथ जुदा हो जाते थे. ये कहानी है 24 साल के शैरोन राज और 23 साल की गृष्मा की. इसे इतेफाक कहें कि या फिर कुछ और कि शैरोन राज पिछले कुछ दिनों से जब भी अपनी गर्लफेंड यानी गृष्मा से मिलता था, तो उसे उल्टियां होने लगतीं थीं. उसकी तबीयत बिगड़ जाती थी.
घरवाले हर बार इस बात को लेकर अपने बेटे शैरोन राज से सवाल करते थे, लेकिन शैरोन इसे महज इतेफाक बता कर टाल दिया करता था. ये इतेफाक ही था कि हर बार गृष्मा से मिलने के बाद शैरोन की तबीयत खराब होती थी और फिर कुछ दिनों के बाद वो अपने आप ठीक भी हो जाता था.
लड़की की शादी के लिए फौजी अफसर से बातचीत गृष्मा पढ़ने लिखने में काफी तेज थी. इंग्लिश लिटरेचर में बीए करने के बाद अब डबल एमए कर रही थी और पूरे यूनिवर्सिटी में फोर्थ रैंक लेकर आई थी. घरवाले उसके लिए रिश्ता भी ढूंढने में लगे थे. और इन दिनों एक आर्मी मैन से उसकी शादी की बात चल रही थी. हालांकि अपने ब्वॉयफेंड यानी शैरोन राज से भी उसका रिश्ता काफी अच्छा चल रहा था. शैरोन उसे बेइंतेहा प्यार करता था और शायद गृष्मा भी उसे चाहती थी. लेकिन प्यार मुहब्बत, शादी के लिए रिश्ते की तलाश और जिंदगी की इसी धूप छांव के बीच एक रोज़ कहानी में ट्विस्ट आ गया.
गृष्मा ने पिलाया था आयुर्वेदिक जूस हुआ यूं कि 15 अक्टूबर को शैरोन राज एक बार फिर अपने एक दोस्त के साथ गृष्मा के घर उससे मिलने के लिए पहुंचा. दोनों के बीच मुलाकात हुई और गृष्मा ने इस रोज़ उसे एक आयुर्वेदिक जूस पीने के लिए दिया और इसके कुछ ही देर बाद ही शैरोन की तबीयत बिगड़ने लगी. असल में शैरोन जैसे ही अपने दोस्त के साथ गृष्मा के घर से निकला, उसे उल्टियां होने लगीं. उसका दोस्त उसे किसी तरह संभाल कर घर लेकर गया. लेकिन जब शैरोन की तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ने लगी, तो इस बार उसे अस्पताल ले जाना पड़ा.
अस्पताल पहुंचा शैरोन शैरोन को तिरुअनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया. डॉक्टरों ने उसकी जांच की, उसे दवाइयां दीं और उसका ब्लड टेस्ट भी किया. लेकिन कई बार उल्टियां होने और तबीयत बिगड़ने के बावजूद शैरोन की ब्लड रिपोर्ट नॉर्मल आई. इसके बाद उसे अस्पताल से छुटी दे दी गई. लेकिन एक रोज़ गुजरने के बाद 17 अक्टूबर को एक बार फिर शैरोन की तबीयत खराब हुई और उसे फिर से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



