
कीमत 5.99 लाख से शुरू और देती हैं स्पोर्टी ड्राइविंग का मजा! ये हैं सबसे सस्ती SUV गाड़ियां
AajTak
Tata Punch के सीएनजी वेरिएंट को कंपनी ने बीते ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया था. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही Punch CNG को भी बाजार में लॉन्च करेगी. हाल ही में Maruti Brezza CNG को भी लॉन्च किया गया था.
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट इंडियन मार्केट में तेजी से मशहूर हो रहा है. कम कीमत, बेहतर माइलेज और स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के चलते लोग इस सेग्मेंट की कारों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यदि आप भी एक किफायती SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके के लिए ऐसी ही गाड़ियों की एक लिस्ट लेकर आए हैं. इन कारों की ख़ास ये बात ये है कि, इनकी कीमत 6.50 लाख रुपये से कम है और ये बेहतर परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती हैं. तो आइये एक नज़र डालते हैं इन SUV's पर-
Nissan Magnite: 6 लाख रुपये
यह कॉम्पैक्ट SUV में 1.0-लीटर नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल मैनुअल (72PS की की पावर और 96Nm का टॉर्क) , 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल मैनुअल ( 100PS पावर और 160Nm टॉर्क) और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल सीवीटी इंजन के साथ आती है. इसमें 8 इंच टचस्क्रीन, 7 इंच टीएफटी के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, वायरलेस एड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पुश-बटन स्टॉप/स्टार्ट, जेबीएल साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल जैसे जबरदस्त फीचर मिलते हैं .
सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इस छोटी एसयूवी में ASEAN NCAP टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिला है. इस वाहन में डायनेमिक्स कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, एबीएस, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स हैं. बता दें कि, निसान मैग्नाइट और रेनो किगर दोनों एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है और दोनों एसयूवी में काफी समानता है.
कीमत: 6 लाख रुपये से 10.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)माइलेज: 20.0 किलोमीटर प्रतिलीटर
Renault Kiger: 6.50 लाख रुपये

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












