
'किसे समझ में आता है ये सब?', तमिलनाडु के मंत्री ने संस्कृत मंत्रों का उड़ाया मजाक
AajTak
वेल्लोर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री वेलु ने केंद्र सरकार द्वारा संस्कृत के विकास के लिए 2,500 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने, जबकि तमिल के लिए केवल 167 करोड़ रुपये दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई.
तमिलनाडु के मंत्री ईवी वेलु ने शुक्रवार को एक जनसभा में हिंदू विवाहों में पढ़े जाने वाले संस्कृत श्लोकों की नकल करते हुए उनका मजाक उड़ाया और सवाल उठाया कि जब यह भाषा आम लोगों को समझ नहीं आती, तो केंद्र सरकार इसे इतना भारी बजट क्यों देती है.
वेलु ने कहा कि आखिर इसे समझता कौन है? यह कहते हुए उन्होंने संस्कृत मंत्रों की नकल की और पूछा, "क्या दो प्रेमी अपने प्यार का इज़हार संस्कृत में कर सकते हैं? नहीं. वो तमिल में कर सकते हैं."
उन्होंने आगे कहा कि तमिल एक जीवित और जनसामान्य द्वारा बोली जाने वाली भाषा है, जिसे समाज के हर वर्ग के लोग समझते हैं, जबकि संस्कृत का दायरा सीमित है.
वेल्लोर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेलु ने केंद्र सरकार द्वारा संस्कृत के विकास के लिए 2,500 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने, जबकि तमिल के लिए केवल 167 करोड़ रुपये दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई.
उन्होंने कहा, "हमसे जीएसटी के जरिए पैसा लेकर ये संस्कृत के विकास पर खर्च करते हैं. कोई समझता भी है क्या संस्कृत? शादी में जाइए, वहां सब संस्कृत में बोलते हैं. आखिर समझता कौन है ये सब?"
वेलु ने पूछा, "जिस भाषा को कोई नहीं समझता, उसके विकास पर 2,500 करोड़ रुपये क्यों खर्च किए जा रहे हैं?"

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








