
'किसी दबाव में नहीं झुकेंगे...', US के कार्रवाई को व्लादिमीर पुतिन ने बताया गैर-दोस्ताना
AajTak
पुतिन ने अमेरिकी प्रतिबंधों को गैर-दोस्ताना कदम बताया और कहा कि रूस किसी दबाव में नहीं झुकेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि रूस पर गहरे हमलों का जवाब बेहद गंभीर होगा. ट्रंप ने रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए और चीन-भारत पर टैरिफ बढ़ाए, लेकिन यूक्रेन से युद्ध अभी भी जारी है.
अमेरिका की ओर से रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सख्त प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साफ-साफ कहा कि रूस कभी भी अमेरिका या किसी अन्य देश के दबाव में नहीं झुकेगा. पुतिन ने चेतावनी दी कि अगर रूस की सीमा के अंदर गहराई तक हमले किए गए, तो इसका जवाब बेहद गंभीर और भारी होगा.
पुतिन ने अमेरिकी प्रतिबंधों को गैर-दोस्ताना कदम और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई बताया. उन्होंने कहा कि यह रूस-अमेरिका के रिश्तों को मजबूत नहीं करता. यह निश्चित रूप से रूस पर दबाव बनाने की कोशिश है. लेकिन कोई भी स्वाभिमानी देश और स्वाभिमानी लोग कभी भी दबाव में आकर कोई फैसला नहीं करते.
पुतिन का मानना है कि इन प्रतिबंधों के कुछ परिणाम तो होंगे, लेकिन ये रूस की आर्थिक स्थिति को बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि रूस का एनर्जी सेक्टर मजबूत और आत्मविश्वास से भरा है.
पुतिन ने यह भी कहा कि अगर वैश्विक एनर्जी बैलेंस बिगड़ता है, तो तेल की कीमतें बढ़ेंगी, जो अमेरिका जैसे देशों के लिए असुविधाजनक होगा. खासकर जब वहां घरेलू राजनीतिक माहौल चल रहा हो.
गंभीर चेतावनी
यूक्रेन द्वारा अमेरिका से मिली लंबी दूरी की टोमहॉक मिसाइलों के इस्तेमाल की खबरों पर पुतिन ने कड़ी चेतावनी दी. ये मिसाइलें 3,000 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं. पुतिन ने कहा, "यह स्थिति को और बिगाड़ने की कोशिश है. लेकिन अगर ऐसे हथियारों का इस्तेमाल रूसी क्षेत्र पर हमला करने के लिए किया गया, तो जवाब बेहद गंभीर होगा, यहां तक कि भारी भी हो सकता है. उन्हें इस पर सोचना चाहिए."

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









