
'किसी को धमकाया गया तो मुझसे पंगा लेना पड़ेगा', बारामती में भाई अजित को बहन सुप्रिया की वॉर्निंग
AajTak
बारामती से एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उनके मित्र एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. एक शख्स ने तो हर्षवर्धन पाटिल को गालियां दी हैं. क्या यही महाराष्ट्र की संस्कृति है.
महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले की बारामती लोकसभा सीट पर भाई-बहन आमने-सामने हैं. एक तरफ हैं एनसीपी चीफ शरद पवार की बेटी और मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले, तो दूसरी तरफ पवार के भतीजे अजित पवार हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं बारामती का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. सुप्रिया ने शुक्रवार को कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में अगर किसी को धमकाया गया तो मुझसे पंगा लेना पड़ेगा. वहीं अजित पवार ने कहा कि जो दादागिरी करता है, उसका नाम मुझे बताइए, उसके बाद मैं उसे देख लूंगा.
'किसी को धमकाया तो मुझसे पंगा लेना पड़ेगा'
बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी और उनके मित्र एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं. एक शख्स ने तो हर्षवर्धन पाटिल को गालियां दी है. क्या यही महाराष्ट्र की संस्कृति है. पाटिल को गृहमंत्री को चिट्ठी लिखनी पड़ती है. मैं चेतावनी देना चाहती हूं कि महाराष्ट्र में और मेरे निर्वाचन क्षेत्र में अगर किसी को धमकाया तो मुझसे पंगा लेना पड़ेगा.'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर किसी को धमकी भरा फोन आता है, तो वह मेरा नंबर दे और कहे कि पहले सुप्रिया सुले को धमकाएं क्योंकि मैं यहां की लोक प्रतिनिधि हूं. किसी को धमकाया जाए तो मैं ढाल बनकर खड़ी रहूंगी.'
यह भी पढ़ें: 'पूरा देश कह रहा EVM में कमी है', महाराष्ट्र में न्याय यात्रा के दौरान बोले राहुल गांधी
'बारामती में दादागिरी नहीं चलेगी'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












