
किसान आंदोलन से सड़क बंद, आसमान में दिखा असर, दिल्ली से अमृतसर का फ्लाइट टिकट 4 गुना महंगा
AajTak
Farmers Protest Impact: फसलों के लिए MSP पर कानून और कर्ज माफी समेत अन्य मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसान केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 'दिल्ली चलो' आंदोलन कर रहे हैं और इससे यातायात बाधित होने के चलते हवाई किराया भी महंगा हो गया है.
अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे और दिल्ली कूच की कोशिश में लगे किसानों के उग्र प्रदर्शन (Farmer Protest) का असर जमीन पर को इससे जुड़ी तस्वीरों को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसका असर आसमान तक भी पहुंच चुका है. दरअसल, किसानों के प्रदर्शन के चलते यातायात सेवाओं में आई बाधा (Disruption In Transport Services) के चलते हवाई सफर महंगा (Air Fare Rise) हो गया है और फ्लाइट टिकट चार गुना तक महंगे हो गए हैं.
दिल्ली-अमृतसर का टिकट 12000 रुपये का खासतौर पर पंजाब जाने वाली फ्लाइट्स के टिकट की कीमतों में बढ़ा (Flight Ticket Price Rise) उछाल देखने को मिल रहा है. किसान आंदोलन की वजह से सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई है, तो ऐसे में लोग यात्रा के लिए फ्लाइट का सहारा ले रहे हैं. लेकिन यहां भी इन यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए चार गुना किराया देना पड़ रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजधानी दिल्ली से पंजाब के अमृतसर का हवाई किराया (Delhi To Punjab Air Ticket) आमतौर पर 3000 से 4000 रुपये के आस-पास रहता था, लेकिन अब ये बढ़कर 12,000 के करीब पहुंच चुका है.
लखनऊ से जाना है पंजाब तो ये किराया Make My Trip के मुताबिक, ना केवल दिल्ली से अमृतसर, बल्कि अगर किसी यात्री को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अमृतसर की यात्रा करनी है तो 16 फरवरी 2024 के लिए उसे IndiGo, SpiceJet में एक टिकट के लिए 13,480 रुपये देना होगा. जबकि इस दूरी के लिए Air India Express में तो टिकट का दाम 14,000 रुपये से ज्यादा का मिल रहा है. जबकि यही टिकट पांच दिन बाद यानी 22 फरवरी को लेंगे तो महज 3,599 रुपये में खरीद सकते हैं.
इन मांगों को लेकर आक्रोशित किसान गौरतलब है कि फसलों के लिए एमएसपी (MSP) पर कानून और कर्ज माफी समेत अन्य मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसान केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 'दिल्ली चलो' आंदोलन (Dilli Chalo Protest) कर रहे हैं और ये लगातार उग्र होता जा रहा है. बीते दिनों दिल्ली के शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त उपद्रव देखने को मिला और पथराव व आगजनी के बीच पुलिस ने जमकर आंसूगैस के गोले छोड़े. फिलहाल की बात करें तो सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं, इसके बावजूद किसानों का प्रदर्शन जारी है.
हर दिन हो रहा करोड़ों का नुकसान Farmet Protest के चलते सड़कों पर जाम की स्थित है. इसका असर माल ढुलाई पर पड़ रहा है. यही नहीं नेशनल हाईवे समेत अन्य रास्तों पर जाम होने के चलते माल से लगे सैकड़ों ट्रक पंजाब-दिल्ली के रास्ते फंसे हुए हैं. कई रूट का डायवर्ट करना पड़ा है और इसके चलते वाहन लंबा रास्ता तय करके अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं और प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय होने वाला मालभाड़ा बढ़ रहा है. किसान आंदोलन के बीच आई एक रिपोर्ट में हर दिन अनुमानित, 500 से 600 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है.
इस सबसे बीच कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल से दिल्ली में माल की आवाजाही निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







