
किम जोंग के मुल्क में होगा सबका स्वागत, सिवाए 'इनके', इन्हें नार्थ कोरिया ने किया है बैन
AajTak
किम जोंग उन के देश उत्तर कोरिया को दुनिया का सबसे रहस्यमयी देश माना जाता है. अब यहां एक बार फिर पर्यटकों का स्वागत हो रहा है. ऐसा चार साल बाद हो रहा है. सीमाएं एक बार फिर खोल दी गई हैं.
उत्तर कोरिया में चार साल के बाद पहली बार फिर से पर्यटकों का स्वागत हो रहा है. लेकिन गेस्ट लिस्ट में एक देश को शामिल नहीं किया गया है. कोरोना वायरस महामारी के बाद अब पर्यटकों का पहला समूह रूस से आया है. इनकी यात्रा व्लादिवोस्तोक एयरपोर्ट से शुरू हुई थी.
इस यात्रा में एक स्टॉप प्योंगयांग का भी है. जो उत्तर कोरिया की राजधानी है. डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, इस यात्रा का आयोजन एक कंपनी ने किया है.
उसने प्रत्येक यात्री से 593 पाउंड (करीब 62 हजार रुपये) लिए हैं.टेलीग्राम पर उत्तर कोरियाई यात्राओं के विज्ञापन वाले एक पोस्ट में इसे 'दुनिया के सबसे दिलचस्प और रहस्यमय देशों में से एक' बताया गया है.
हालांकि, पर्यटन फिर से शुरू होने के बावजूद, उत्तर कोरिया की सीमाएं ब्रिटेन के लोगों के लिए बंद हैं.
विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) का कहना है, 'उत्तर कोरिया की सीमाएं वर्तमान में बंद हैं, लेकिन जब वो खुली होती हैं तो कुछ ही ब्रिटिश लोग आते हैं. जो लोग आते हैं, वो आमतौर पर एक ऑर्गेनाइज्ड टूर का हिस्सा होते हैं.'
इनका कहना है, 'अगर आप उत्तर कोरिया जाने का फैसला लेते हैं, तो अपने टूर ग्रुप और स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करें.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












