
किम जोंग उन ने 11 दिन तक लोगों के हंसने-रोने पर लगाया बैन! बताई ये वजह
AajTak
Kim Jong Un New Order: अगर इन 11 दिनों में किसी के घर कोई मर भी जाता है तो उसे रोने या चिल्लाने की छूट नहीं है. जब तक शोक का दिन खत्म नहीं होगा, तब तक बॉडी घर में ही रहेगी. इन 11 दिनों के दौरान लोग अपना जन्मदिन भी नहीं मना सकते हैं.
उत्तर कोरिया (North Korea) के शासक किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने देश में लोगों के हंसने, शॉपिंग पर जाने और शराब पीने पर पाबंदी लगा दी है. ये पाबंदी अगले 11 दिनों तक जारी रहेगी. किम जोंग ने ये रोक अपने पिता और देश के पूर्व शासक किम जोंग इल (Kim Jong il) के निधन की 10वीं बरसी पर लगाई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











