
कितनी भी फौज ले आएं, जम्मू कश्मीर पर तो पाकिस्तान से बात करनी पड़ेगी- महबूबा मुफ्ती
AajTak
जम्मू कश्मीर को लेकर महबूबा मुफ्ती ने फिर पाकिस्तान से बातचीत की पैरवी कर दी है. उनके मुताबिक फौज लाने से कुछ नहीं होने वाला है, समाधान के लिए पाकिस्तान से बात जरूरी रहने वाली है.
जम्मू कश्मीर को लेकर पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पाकिस्तान का राग अलापा है. उनकी तरफ से कहा गया है कि इस मामले में पाकिस्तान से बात करनी पड़ेगी. बिना बातचीत के समाधान नहीं हो सकता है. उन्होंने कई मुद्दों पर आजतक को अपने विचार बताए हैं.
मुफ्ती ने कहा है कि AFSPA की वजह से घाटी के लोग परेशान हो गए हैं . जब सुरक्षाबलों को इतनी ताकत दी गई फिर भी सरपंच मर रहे हैं, लोगों पर गोली चल रही है. मेरे मुताबिक हमारे घर में ही कोई ना कोई कमी है, कहीं ना कहीं हम ही फेल होते हुए नजर आ रहे हैं. पाकिस्तान से बात करने के बजाय कोई दूसरा चारा नहीं है, कितनी भी फौज ले आएं, बात तो करनी ही पड़ेगी.
वहीं जम्मू कश्मीर की वर्तमान स्थिति को लेकर भी उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है. उनकी नजरों में केंद्र द्वारा कश्मीर को बर्बाद किया जा रहा है. मुफ्ती ने कहा कि जम्मू कश्मीर को पूरे तरीके से केंद्र की सरकार खत्म करना चाहती है. केंद्र सरकार हमारा वजूद खत्म करना चाहती है. शायद इसलिए क्योंकि यह मुस्लिम मेजॉरिटी राज्य है. हर तरफ से हमें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है.
बातचीत के दौरान महबूबा मुफ्ती ने भारत की तुलना पाकिस्तान से भी कर दी. उनकी तरफ से कहा गया कि पाकिस्तान में मजहब के नाम पर लोगों को बंदूक दे दी गई. उनका तो आज भी बुरा हाल है. लेकिन अब भारत में भी धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है. तलवारें दी जा रही हैं, हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का प्रयास हो रहा है.
जब उनसे लाउडस्पीकर विवाद पर सवाल किया गया तो मुफ्ती ने देश में दिख रहे एक पैटर्न की ओर ध्यान आकर्षित किया. उनके मुताबिक पहले हिजाब का मुद्दा आया, फिर लाउडस्पीकर आया, कुछ दिन बाद हलाल का मुद्दा उठा दिया जाएगा. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कार्रवाई के नाम पर अल्पसंख्यकों के घर पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं.
घाटी में जारी बिजली संकट पर बात करते हुए भी महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं. उनकी माने तो कई बार मांग की गई कि कश्मीर को उसके पावर प्रोजेक्ट वापस कर दिए जाएं, अगर ऐसा होगा तो ये बिजली कटौती खत्म हो जाएगी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







