
'कितनी दीवाली आई, गई लेकिन...', भारत का नाम लेकर अपनी सरकार पर क्यों भड़के ब्रिटिश नेता?
AajTak
ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी के नेता ने सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी को निशाने पर लिया है. विपक्षी नेता का कहना है कि ये सरकार भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता कराने में विफल रही है. उनका कहना है कि अगर उनकी सरकार आती है तो भारत से साथ जल्द ये समझौता किया जाएगा.
ब्रिटेन और भारत के बीच लंबे समय से मुक्त व्यापार समझौते को लेकर बात होती रही है लेकिन अब तक इस पर मुहर नहीं लगी है जिसे लेकर ब्रिटेन की विपक्षी पार्टी ने नेता ने सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधा है. ब्रिटेन के विपक्षी लेबर पार्टी के नेता डेविड लैम्मी ने सोमवार को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कई दीवाली आई और चली गई लेकिन सरकार भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता कराने में विफल रही है.
इंडिया ग्लोबल फोरम (IGF) में बोलते हुए लेबर पार्टी के शैडो फॉरेन सेक्रेटरी लैमी ने ऋषि सुनक सरकार के साथ कंजर्वेटिव पार्टी के ही पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'कई दीवाली आई और चली गई लेकिन व्यापार समझौता नहीं हुआ जिससे कई क्षेत्रों में व्यापार इंतजार में है.'
बोरिस जॉनसन ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए दीवाली 2022 की डेडलाइन तय की थी और इसी संबंध में लैमी ने कंजर्वेटिव पार्टी को निशाने पर लिया.
'अब किपलिंग की नहीं, टैगोर की कविता...'
फोरम के दौरान अपने संबोधन में लेबर पार्टी के नेता ने कहा कि भारत आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक क्षेत्र में एक सुपरपावर है और उनकी पार्टी की प्राथमिकता है.
लेबर पार्टी नेता लैमी ने कहा, 'लेबर पार्टी के कारण, अब वो दिन गए जब बोरिस जॉनसन एशिया में रुडयार्ड किपलिंग की पुरानी कविता को पढ़ते थे. अगर मैं भारत में कोई कविता पढ़ता हूं, तो वह टैगोर की कविता होगी...क्योंकि भारत जैसी महाशक्ति के साथ, सहयोग और सीखने के क्षेत्र असीमित हैं.'

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







