
'काला पेंट हटाओ यहां ड्रोन हमला हो सकता है', 'थप्पड़बाज' लड़की का नया VIDEO
AajTak
कैब ड्राइवर की पिटाई करने वाली युवती प्रियदर्शिनी यादव का एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपने पड़ोसियों से झगड़ा करते हुए दिख रही हैं.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैब ड्राइवर की पिटाई करने वाली युवती प्रियदर्शिनी यादव का एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपने पड़ोसियों से झगड़ा करते हुए दिख रही हैं. प्रियदर्शिनी यादव का पड़ोसी से लड़ाई करते हुए वीडियो पुराना है. इसमें वह अपने पड़ोसियों से लड़ाई लड़ते हुए दिख रही हैं. वीडियो में वह अपने पड़ोसी के गेट के रंग पर सवाल उठा रही है और उसे बदलवाने के लिए बोल रही हैं. इस वीडियो में पुलिसकर्मी की आवाज भी सुनाई दे रही है, जो प्रियदर्शिनी को समझा रहे थे. पुलिसकर्मी से प्रियदर्शिनी यादव कहती हैं, 'इन्होंने जो काला पेंट करा रखा है, उसे एंटी ब्लैक पेंट कराए, क्योंकि यहां इंटरनेशनल ड्रोन उड़ते हैं, इससे पूरे कॉलोनी को खतरा है.' प्रियदर्शनी के इतना कहते ही वहां पर खड़े बाकी लोग हंसने लगते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












