
'कार्ल मार्क्स' बने राहुल गांधी संपत्ति बंटवारे का फॉर्मूला लागू कर देश और कांग्रेस को कहां ले जाएंगे?
AajTak
राहुल गांधी पर चढ़ा साम्यवाद का भूत कांग्रेस का बंटाधार कर सकता है. कांग्रेस शुरू से ही मध्यममार्गी विचारधार को लेकर चलती रही है. पर राहुल गांधी सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता के बाद अब संपत्ति के समान बंटवारे की बात भी करने लगे हैं जो उन्हें कट्टर साम्यवाद की ओर ले जा रही है.
लगता है पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी में कार्ल मार्क्स की आत्मा समा गई है. वो लगातार इस तरह की बातें कर रहे हैं जिससे देश की कम्युनिस्ट पार्टियां भी शर्मा जाएं. दुनिया में साम्यवाद के पतन के बाद कम्युनिस्ट विचारधारा ने रूस -चीन से होते हुए भारत तक में समझौता कर लिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में फिर से साम्यवादी कानूनों को लाने का स्वप्न देख रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के 'जितनी आबादी उतना हक' नारे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो यह पता लगाने के लिए एक वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण कराएगी कि देश की अधिकतर संपत्ति पर किसका नियंत्रण है. राहुल गांधी ने कहा कि इसके लिए राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना के अलावा वेल्थ सर्वे (संपत्ति के बंटवारे का सर्वेक्षण) कराया जाएगा, यह हमारा वादा है.
राहुल गांधी के कहने का सीधा अर्थ है कि वो देश में संपत्ति का समान वितरण करना चाहते हैं. वैसे सुनने में यह वादा बहुत लोकलुभावन हो सकता है पर देश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस करने वाला हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो देश एक बार गरीबी के दलदल में फंस सकता है. इसकी मार राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस पर पड़ सकती है. बड़ी मुश्किल से नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह गरीबी के दलदल से भारत की कश्ती को निकाल कर बाहर लाए थे. राहुल अपनी पार्टी के नेताओं के उन नेक कामों पर फिर से पलीता लगाने का काम कर कर रहे हैं.
1-एंटरप्रन्योरशिप को बेमौत मार देते हैं ऐसे कानून
1991 के सुधारों के बाद से देश में लगातार उद्योगपतियों की संख्या बढ़ रही है. अगर वेल्थ डिस्ट्रिब्यूशन जैसे कानून आ जाएं तो बहुत से उद्योगपतियों के बरबाद होते देर नहीं लगेगी. कई बेचारे तो अपने शुरुआती दौर में ही लोट जाएंगे. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपने व्यंग्य में राहुल गांधी के इस नए इरादों को दो दोस्तों की बातचीत के माध्यम से डिफाइन किया है- 'एक दोस्त अपने दूसरे दोस्त को बता रहा होता है कि, वेल्थ डिस्ट्रिब्यूशन से बराबरी आयेगी. ऐसी बराबरी लानी पड़ेगी. ये बोलकर उसने जो बोलना शुरू किया तो तब तक नहीं रुका जब तक फुल मजा नहीं आया. वेल्थ डिस्ट्रिब्यूशन के बाद अडानी भी स्कूटर बेचेगा और मैं भी. वो बिजनेस समझता है और मैं उतना नहीं. वो बिजनेस समझता है, उसकी दुकान चल पड़ेगी और मेरी उतनी नहीं. लेकिन मैं घबराउंगा नहीं. पांच साल बाद फिर वोट दूंगा, फिर संपत्ति का बंटवारा होगा. फिर अडानी भी समोसे बेचेगा और मैं भी. वो बिजनेस समझता है, इसलिए उसकी दुकान चल पड़ेगी और मेरी उतनी नहीं. लेकिन मैं घबराऊंगा नहीं. पांच साल बाद फिर वोट दूंगा. फिर बंटवारा होगा. फिर अडानी भी भीख मांगेगा और मैं भी. अडानी को भीख मांगते देखकर कितना मजा आएगा. फुल मजा.'
4-लाइसेंस और परमिट राज का कारण बना था
आज से कुछ साल पहले की बात है, क्यूबा ( समाजवादी कानूनों वाला देश) में मटर की सब्जी पर राशनिंग कर दी गई थी. उस खबर को पढ़ने के बाद याद आया था कि हमारे देश में भी सत्तर और अस्सी के दशक में जमकर राशनिंग थोपी गई थी. महीने में एक आदमी को एक किलो या 2 किलो ही चीनी मिल सकती थी. अगर आपके घर शादी या कोई फंक्शन है तो बड़ी मुश्किल है. हालांकि ब्लैक मार्केट में सब कुछ मिल जाता था. इसी तरह घर बनाने के लिए सीमेंट पर भी राशनिंग थी. एक स्कूटर खऱीदने में 6 महीने से साल भर का समय लग जाता था.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



