
कारसेवा में जालौन के तुलसीराम ने गंवाई थी जान, परिजनों को प्राण प्रतिष्ठा के बुलावे का इंतजार
AajTak
उत्तर प्रदेश के जालौन से राम मंदिर आंदोलन में शामिल होने गए गिदौसा गांव के रहने वाले तुलसीराम की कारसेवा के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी. अब देशभर के उन कारसेवकों के परिजनों को न्योता दिया रहा है, जिन्होंने अपनी जान गंवा दी थी. उत्तर प्रदेश के जालौन के रहने वाले तुलसीराम के परिवार को भी न्योते का इंतजार है.
उत्तर प्रदेश के जालौन से राम मंदिर आंदोलन में शामिल होने गए गिदौसा गांव के रहने वाले तुलसीराम की कारसेवा के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी. अब 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. इसमें मंदिर आंदोलन में शामिल उन लोगों के परिजनों को निमंत्रण भेजा जा रहा है, जिन्होंने इसमें अपने प्राणों को निछावर कर दिया था.
मगर, 13 जनवरी बीत जाने के बाद भी तुलसीराम के परिजनों को निमंत्रण नहीं मिला है. परिजनों को बहुत भरोसा था कि राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण उन्हें मिलेगा. अब जबकि देशभर में करसेवा के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को निमंत्रण भेजा जा रहा है, तुलसीराम के परिजनों उम्मीद है कि अभी भी निमंत्रण आ सकता है. ऐसा नहीं कि गांव वाले तुलसीराम को या उनके कार्यों को भूल गए हैं.
वीडियो में देखें क्या बोले परिजन और ग्रामीण...
साल 1990 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान गोली लगने से तुलसीराम की मौत हो गई थी. इसके बाद गांव वालों ने उनकी मूर्ति लगवाकर मंदिर भी बनवा दिया था. इसमें तुलसीराम की मूर्ति की स्थापना की गई. जब भी राम मंदिर की बात होती है, तो तुलसीराम को याद किया जाता है. उन्हें एक हीरो के रूप में क्षेत्रवासी देखते हैं.
तुलसीराम के परिजनों का कहना है कि उन्हें अभी तक निमंत्रण न मिलने का दुख है. मगर, वह अभी भी उम्मीद लगाए हैं कि 22 जनवरी से पहले निमंत्रण पत्र मिल जाएगा. हालांकि, इसके बाद भी उनकी आस्था में कहीं कोई कमी नहीं है. हर दिन हर पल इंतजार किया जा रहा है. कभी भी निमंत्रण आ सकता है. यह केवल तुलसीराम के परिवार परिवारजनों की ही नहीं, गांव और क्षेत्रवासियों के लिए भी गौरव की बात होगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




