
काबुल पर एयरस्ट्राइक के बाद PAK सीमा पर जंग, अफगानी सैनिकों से हुई झड़प
AajTak
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों की सेनाएं सीमा पर भिड़ गई हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगान सैनिकों ने डूरंड लाइन पर पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया है और कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक भी बनाया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











