
काफिले के साथ इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए इमरान खान, मिलेगी राहत या जाएंगे जेल? कोर्ट करेगी फैसला
AajTak
तोशाखाना मामले में आज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान इस्लमाबाद की कोर्ट में पेश होंगे. लाहौर से काफिले के साथ इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए इमरान के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी हैं. इससे पहले हाईकोर्ट ने उन्हें राहत मिली थी.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना मामले में पेशी के लिए जमन पार्क, लाहौर से इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए हैं. इमरान सड़क मार्ग से इस्लामाबाद जा रहे हैं और बड़ी संख्या में पीटीआई के कार्यकर्ता और लोग भी इस काफिले में नजर आ रहे हैं. इस्लामाबाद की जिला और सत्र अदालत आज इस मामले में सुनवाई करेगी. शुक्रवार को ही इमरान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी जहां कोर्ट ने उनके गिरफ्तारी वारंट को सस्पेंड कर दिया था.
इमरान का ट्वीट
आज इस्लमाबाद के लिए रवाना होने से पहले इमरान ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा, 'यह तस्वीर जीवन भर मेरे साथ रहेगी. आंसू गैस के गोलों की परवाह किए बिना, नाचते और सिर पर पानी डालते हुए जोश के साथ आजादी की मांग हो रही है. माशाअल्लाह, आखिरकार एक राष्ट्र जाग रहा है और आजादी की मांग कर रहा है.'
हाईकोर्ट से मिली थी राहत
मुख्य आयुक्त कार्यालय इस्लामाबाद ने इमरान के खिलाफ जिला चुनाव आयुक्त द्वारा दायर मामले की सुनवाई के लिए जी-11 में कोर्ट नंबर 1 न्यायिक परिसर में व्यवस्था की है. पिछले गुरुवार को अदालत ने उनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को खारिज करने से इंकार कर दिया था. हालांकि शुक्रवार को उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली और गिरफ्तारी वारंट पर रोक लग गई. उनके वकील ख्वाजा हैरिस ने शुक्रवार को कोर्ट में दस्तावेज जमा कराते हुए आश्वस्त किया कि पीटीआई प्रमुख 18 मार्च को अदालत के समक्ष पेश होंगे.
इससे पहले इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर चल रहे हाई वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामे को लेकर लाहौर हाई कोर्ट ने इमरान और उनके समर्थकों को आड़े हाथों लिया था. कोर्ट ने कहा है कि पुलिस और इमरान खान के 'उद्दंड' समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़पों ने पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान की छवि को धूमिल किया है. साथ ही कोर्ट ने इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को देश के राष्ट्रीय प्रतीक, मीनार-ए-पाकिस्तान के पास रैली करने से रोक दिया था.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









