
कानपुर से खाटूश्यामजी जा रहे थे कार सवार, एक्सीडेंट में उड़े गाड़ी के परखच्चे, 4 की दर्दनाक मौत
AajTak
Road Accident: दौसा जिले में NH-148 पर बापी के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए. यूपी के कानपुर से कार सवार लोग खाटूश्यामजी जा रहे थे.
राजस्थान के दौसा जिले में बापी गांव के नजदीक नेशनल हाइवे-148 पर मंगलवार को भीषण रोड एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया. हादसा इतना भयावह था कि दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए. कार सवार लोगों उत्तर प्रदेश के कानपुर से खाटू श्याम जी के दर्शन करने जा रहे थे. पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है.
दौसा के सैंथल थाना इलाके के बापी गांव के समीप यह भयानक हादसा हुआ. इसमें उत्तर प्रदेश के कानपुर नंबर की एक कार और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया. वहीं, पिकअप सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
सूचना मिलते ही मौके पर सैंथल थाना पुलिस पहुंची और घायलों समेत मृतकों को अस्पताल भिजवाया. डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, तीन अन्य का जिला अस्पताल में इलाज किया गया, जहां से पिकअप सवार दो घायलों को जयपुर रेफर कर दिया गया.
जानकारी में सामने आया है कि कार सवार लोग कानपुर से खाटू श्याम जी दर्शन करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान दौसा के बापी गांव के समीप सामने से आ रही पिकअप से उनके वाहन की भिड़ंत हो गई और यह हादसा हो गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










