
काई पो छे से छिछोरे तक, ये है सुशांत सिंह राजपूत की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म
AajTak
टीवी की दुनिया से फिल्म जगत में धमाकेदार एंट्री लेने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत दर्शकों के फेवरेट हुआ करते थे. महज 34 साल की उम्र में सुशांत ने सफलता की उन ऊंचाइयों को छुआ था जिनकी लोग कल्पना करते हैं. सुशांत सिंह राजपूत ने अपने छोटे से करियर में काफी कुछ हासिल किया. सुशांत ने पहली फिल्म काई पो छे से ही साबित कर दिया था कि वह एक उम्दा एक्टर हैं और बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने आए हैं. उनकी पुण्यतिथि पर बता रहे हैं उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.
टीवी की दुनिया से फिल्म जगत में धमाकेदार एंट्री लेने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत दर्शकों के फेवरेट हुआ करते थे. महज 34 साल की उम्र में सुशांत ने सफलता की उन ऊंचाइयों को छुआ था जिनकी लोग कल्पना करते हैं. सुशांत सिंह राजपूत ने अपने छोटे से करियर में काफी कुछ हासिल किया. सुशांत ने पहली फिल्म काई पो छे से ही साबित कर दिया था कि वह एक उम्दा एक्टर हैं और बॉलीवुड में लंबी पारी खेलने आए हैं. उनकी पुण्यतिथि पर बता रहे हैं सुशांत की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में. सुशांत की पहली मूवी काई पो छे ने बॉक्स ऑफिस पर उम्दा बिजनेस नहीं किया था. लेकिन फिल्म और उसके एक्टर्स को क्रिटिक्स ने बेहद सराहा था. इसमें सुशांत के कैरेक्टर का नाम ईशान भट्ट था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 49.67 करोड़ कमाए थे.
मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












