
कांग्रेस में सेंधमारी की कोशिश में NDA, बाबा सिद्दीकी के बाद 9 पूर्व कांग्रेस पार्षद भाजपा में हो सकते हैं शामिल
AajTak
बाबा सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा देकर अजीत पवार के एनसीपी का दामन थाम लिया है. बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. मुंबई के लगभग 9 पूर्व कांग्रेस पार्षद सोमवार को आशीष शेलार और देवेंद्र फड़नवीस की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होंगे.
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा देकर अजीत पवार के एनसीपी का दामन थाम लिया है. बीते दिनों कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. मुंबई के लगभग 9 पूर्व कांग्रेस पार्षद सोमवार को आशीष शेलार और देवेंद्र फड़नवीस की उपस्थिति में भाजपा में शामिल होंगे. एनसीपी और शिवसेना के बाद अब एनडीए का मुख्य निशाना कांग्रेस है.यह भी पढ़ें: 'किसी को कंफ्यूजन नहीं रखना है, लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA', अमित शाह का बड़ा बयान
महाराष्ट्र मूड ऑफ़ द नेशन (MOTN) के नतीजे बताते हैं कि NCP और सेना में टूट के बावजूद MVA (भारत) एनडीए से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. वोट शेयर का अंतर लगभग 5 प्रतिशत है. कांग्रेस और सेना के बीच गठबंधन के कारण मुंबई एनडीए की संभावनाओं को धक्का पहुंच सकता है. क्योंकि पिछले साल मुंबई की सभी सीटें एनडीए ने जीती थीं. ऐसे में लगता है कि ऑपरेशन कांग्रेस पूरे जोरों पर है.
बता दें कि बाबा सिद्दीकी करीब 48 साल तक कांग्रेस का सदस्य रहे. इस्तीफा देने बाद उन्होंने कहा कि ऐसा बहुत कुछ है जिसे वह व्यक्त करना चाहेंगे, लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि कुछ चीजें अनकही ही रह जाएं तो बेहतर है.यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले कैसी है बीजेपी की तैयारी?
सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में, पूर्व राज्य मंत्री सिद्दीकी ने कहा, 'मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही. आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.'
बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रहे सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रहे सिद्दीकी पूर्व राज्य मंत्री (फूड एण्ड सिविल सप्लाइज) थे. वे महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उन्होंने राजनीति की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी और पहली बार बीएमसी में Corporator के रूप में चुने गए. सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा पश्चिम से महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं. हालांकि 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के सामने हार का सामना करना पड़ा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










