
कांग्रेस में 'वन फैमिली वन टिकट' का सुझाव, AICC में कार्यकाल तय किया जाए
AajTak
कांग्रेस के एक पैनल ने सुझाव दिया है कि एक समयबद्ध संविधान कमेटी का गठन किया जाना चाहिए. इसके अलावा, एक परिवार, एक पॉलिसी लागू करने की बात कही है. यानी कांग्रेस में एक व्यक्ति के पास एक ही जिम्मेदारी होनी चाहिए.
कांग्रेस के उदयपुर में आयोजित होने वाले 'नव संकल्प शिविर' की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इससे पहले सोमवार को पार्टी के गठित पैनल ने हाईकमान के सामने महत्वपूर्ण सुझाव रखे. इनमें पहला- 'वन फैमिली, वन टिकट' पॉलिसी लागू करने का सुझाव दिया है. दूसरा- पार्टी पैनल में एससी, एसटी, अल्पसंख्यक, ओबीसी और महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का सुझाव शामिल है.
सूत्रों के मुताबिक, कमेटी ने पार्टी नेतृत्व को कई अन्य सुझाव दिए हैं इनमें AICC समेत विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों का कार्यकाल तय करने पर भी जोर दिया है. माना जा रहा है कि चिंतन शिविर में इन सुझावों को रखा जा सकता है.
पैनल ने ये सुझाव दिए हैं...
बता दें कि उदयपुर में कांग्रेस का 13 से 15 मई तक तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है. इसमें कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, सांसद, प्रदेश प्रभारी, महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. पार्टी ने इस सेशन के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए कमेटियों का गठन किया है, जो विभिन्न मसलों पर सुझाव तैयार कर रही हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










