
'कांग्रेस के शहजादे ने कहा एक झटके में गरीबी मिटा दूंगा, इतने सालों से जादूगर कहां छिपा था...', PM मोदी ने राहुल गांधी पर कसा तंज
AajTak
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस देशभर में लोकतांत्रिक सरकारों को जब मर्जी गिरा देते थे. उन्होंने खुद का महिमामंडन करवाया. कांग्रेस परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी पीएम बना तो आग लग जाएगी. आग देश में लगी है, आग उनके दिल और दिमाग में लगी है. ये जलन मोदी के कारण नही है 140 करोड़ लोगों के मोदी के प्रति प्रेम के कारण है. ये लोग दस साल से ऐसे झटपटा रहे हैं, जैसे उनका सब कुछ लूट गया हो.
लोकसभा चुनावों का काउंटडाउन शुरू हो गया है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, जब मध्य प्रदेश ने पूरे देश को चौंका दिया था और होशंगाबाद ने तो कमाल कर दिया था. यहां से जो लहर उठी थी, वो लहर पूरे देश में फैल चुकी है. आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार.
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आंबेडर जी के स्थानों को पंचतीर्थ करने का सौभाग्य बीजेपी सरकार को मिला. कांग्रेस जैसी पार्टियों ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया है. बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है, उसके चलते तीसरी बार सेवा का अवसर मांग रहा है. ये बाबा साहब का आशीर्वाद है कि आज देश की बेटी राष्ट्रपति के रूप में पहली बेटी है. हमने डिजिटल पेमेंट का नाम बाबा साहब के नाम पर रखा है.
'आग कांग्रेस के दिल और दिमाग में लगी है'
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देशभर में लोकतांत्रिक सरकारों को जब मर्जी गिरा देते थे. उन्होंने खुद का महिमामंडन करवाया. कांग्रेस परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी पीएम बना तो आग लग जाएगी. आग देश में लगी है, आग उनके दिल और दिमाग में लगी है. ये जलन मोदी के कारण नही है 140 करोड़ लोगों के मोदी के प्रति प्रेम के कारण है. ये लोग दस साल से ऐसे झटपटा रहे हैं, जैसे उनका सब कुछ लूट गया हो.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने कहा कि मैं एक झटके में देश की गरीबी मिटा दूंगा. देश पूछ रहा है कि शाही जादूगर अभी तक छिपा कहां हुआ था. ये झटके वाला मंत्र लाए कहां से. ऐसे दावे करते हैं कि इसी के कारण ये हंसी के पात्र बन जाते हैं. मोदी का अपना कोई सपना नहीं है, मोदी के लिए तो आपका सपना ही मोदी का संकल्प है. मैं आपके लिए ही पैदा हुआ हूं, मेरा भारत ही मेरा परिवार है.
'जो पार्टी खुद मजबूत नहीं, वो देश को क्या मजबूत करेगी'

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







