
'कांग्रेस के लिए ससुराल की तरह हैं मुस्लिम', बीजेपी नेता ईश्वरप्पा का विवादित बयान
AajTak
कर्नाटक बीजेपी के वरिष्ठ नेता के. ए. ईश्वरप्पा ने कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं से नफरत करती है जबकि मुस्लिम उसके लिए ससुराल के परिवार की तरह है. उन्होंने मंदिर और मस्जिद को लेकर भी विवादित बयान दिया.
कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मस्जिदें गिराई जाएंगी और मंदिर बनाए जाएंगे. उनके इस बयान के बाद बवाल मचना तय है. कांग्रेस नेताओं ने अभी उनके बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.
ईश्वरप्पा ने कहा, 'जैसा अयोध्या हुआ है, वैसे ही काशी विश्वनाथ मंदिर भी होगा और वैसे ही मथुरा श्रीकृष्ण मंदिर भी होगा. जहां-जहां मुगलों ने मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई हैं, उन सभी जगहों पर आज या कल हम सभी मस्जिदें तोड़ देंगे और मंदिर आ जाएंगे.' हावेरी में मौजूद ईश्वरप्पा का दावा है कि कर्नाटक में मुसलमानों की वजह से कांग्रेस सत्ता में आई.
ईश्वरप्पा यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को हिंदू धर्म से नफरत है, मुसलमान उनके लिए ससुराल परिवार की तरह हैं. अगर मुसलमान न होते तो कांग्रेस अब तक ख़त्म हो गयी होती. मुसलमानों की वजह से कांग्रेस आज भी कर्नाटक में अपना अस्तित्व बचाने के लिए जोर लगा रही है.
केएस ईश्वरप्पा की गिनती कर्नाटक में बीजेपी से बड़े नेताओं में होती है. कर्नाटक में हुए हालिया विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने से पहले ही चुनावी सन्यास लेने का ऐलान कर दिया था. ईश्वरप्पा कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं.उनके ऊपर ठेकेदार संतोष पाटिल को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा था जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा देना पड़ा था।
ईश्वरप्पा का जन्म 10 जून 1948 को बेल्लारी जिले में हुआ था. 1950 के दशक में उनका परिवार बेल्लारी से शिमोगा आ गया. उनके पिता एक मंडी में दिहाड़ी मजदूरी का काम किया करते थे. परिवार की आर्थिक तंगी को देखते हुए ईश्वरप्पा ने भी काम में हाथ बंटाना शुरू किया, जिसका उनकी मां ने विरोध किया. उनकी मां ने विरोध किया. उनकी मां ने उन्हें काम की बजाय पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा. छात्र जीवन में ईश्वरप्पा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए. शिमोगा में कॉलेज की पढ़ाई करते हुए वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में एक्टिव रहे. ग्रेजुएशन करने के बाद ईश्वरप्पा ने अपना खुद का कारोबार भी शुरू किया.
आपातकाल के दौरान जेल जा चुके ईश्वरप्पा शिमोगा से 5 बार के विधायकरह चुके हैं. 2006-07 में जब कर्नाटक में बीजेपी और जनता दल (सेक्युलर) की साझा सरकार बनी, तो उन्हें मंत्री बनाया गया. फिर 2008 में राज्य में बीजेपी की जीत के बाद बीएस येदियुरप्पा की सरकार में बिजली मंत्री बनाए गए. इसके बाद 2012 से 2013 में जगदीश शेट्टार की सरकार में डिप्टी सीएम बने.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



