
कांग्रेस का मिशन उत्तराखंड: बीजेपी सरकार की असफलता और प्रदेश की अस्मिता को जोड़कर यात्राओं का प्लान
ABP News
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर लगातार जारी है. शनिवार को भी प्रभारी देवेंद्र यादव ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ बैठक की.
नई दिल्लीः अगले साल की शुरुआत में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है. चुनाव से छह महीने पहले कांग्रेस प्रदेश भर में यात्रा निकालने जा रही है. इस परिवर्तन यात्रा के जरिए जहां एक तरफ बीजेपी सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा वहीं उत्तराखंड की अस्मिता को भी उभारने की कोशिश भी की जाएगी. उत्तराखंड कांग्रेस के उच्च सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में पहली यात्रा खटीमा से मसूरी तक निकाली जाएगी. दोनों जगह उत्तराखंड आंदोलन में सबसे महत्वपूर्ण रहे हैं. कुल तीन यात्राएं निकाली जाएंगी. इसके तहत उत्तराखंड कांग्रेस के नेता पूरे राज्य का भ्रमण करेंगे. सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड में कांग्रेस राजस्थान मॉडल पर चुनाव लड़ेगी. कुछ महीने पहले ही राजस्थान के सह प्रभारी रह चुके देवेंद्र यादव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाया गया था.More Related News













