
कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे शशि थरूर, जल्द ले सकते हैं फैसला
AajTak
Shashi Tharoor: शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने पर विचार कर रहे हैं. शशि थरूर ने कहा, , एक नए अध्यक्ष का चुनाव करना कांग्रेस के पुनरोद्धार की दिशा में एक शुरुआत है. इसकी सख्त जरूरत भी है. उन्होंने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए.
कांग्रेस में 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का चुनाव होना है. कांग्रेस वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुर से सांसद शशि थरूर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में दावेदारी पेश कर सकते हैं. हालांकि, अभी उन्होंने अभी आखिरी फैसला नहीं लिया है. लेकिन जल्द ही इस पर वे फैसला ले सकते हैं. थरूर ने कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव पर एक आर्टिकल भी लिखा है. इसमें उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की बात की.
समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, अभी अंतिम फैसला बाकी है. जब थरूर से इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कमेंट करने से इंकार कर दिया. शशि थरूर ने मलयालम डेली 'मातृभूमि' के लिए एक लेख लिखा. इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए.
CWC के सदस्य पद के लिए भी हो चुनाव
इस आर्टिकल में थरूर ने लिखा, उन्होंने कहा है कि पार्टी को आदर्श रूप से CWC के सदस्य पद के लिए भी चुनाव की घोषणा करनी चाहिए थी. थरूर ने कहा कि AICC और PCC सदस्यों को यह चुनने की अनुमति देना चाहिए कि पार्टी के इन प्रमुख पदों पर कौन कौन नेतृत्व करेगा. थरूर कांग्रेस के G-23 नेताओं में शामिल रहे हैं, जो लगातार पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की मांग कर रहा है.
शशि थरूर ने कहा, , एक नए अध्यक्ष का चुनाव करना कांग्रेस के पुनरोद्धार की दिशा में एक शुरुआत है. इसकी सख्त जरूरत भी है. उन्होंने कहा, चुनाव के अन्य लाभकारी प्रभाव भी हैं. खास तौर पर हमने ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी में नेता के चुनाव में दुनियाभर में रुचि देखी. ऐसा ही 2019 में हमने देखा था, जब थेरेसा मे को बदलने के लिए दर्जनभर उम्मीदवार मैदान में उतरे थे और बोरिस जॉनसन पार्टी के नेता बने. नए अध्यक्ष के सामने होंगी दोहरी चुनौतियां
कांग्रेस के लिए इसी तरह के परिदृश्य को दोहराने से पार्टी में राष्ट्रीय हित बढ़ेगा और एक बार फिर मतदाताओं का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ेगा. इसी वजह से मुझे उम्मीद है कि कई उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खुद को पेश करने के लिए आगे आएंगे. साथ ही उम्मीदवारों का पार्टी और राष्ट्र के लिए अपने दृष्टिकोण को सामने रखने से जनहित में जाएगा. शशि थरूर ने पार्टी में नए सिरे से बदलाव की बात कही. उन्होंने कहा कि सबसे जरूरी कांग्रेस अध्यक्ष के लिए है. थरूर ने कहा कि पार्टी की वर्तमान स्थिति, संकट और राष्ट्रीय माहौल को देखते हुए जो भी अध्यक्ष बनेगा, उसे पार्टी के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और वोटरों को आकर्षित करने जैसे दोहरी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. अध्यक्ष को न सिर्फ पार्टी की समस्याओं को दूर करने पर काम करने होगा, बल्कि भारत के लिए एक विजन भी देना होगा. शशि थरूर ने कहा, अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव से इन चुनौतियों को आसानी से सुलझाया जा सकेगा.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



