
कश्मीर में भारी बर्फबारी, गुलमर्ग-सोनमर्ग हुआ गुलजार
AajTak
कश्मीर में नए साल के आगमन के साथ ही भारी बर्फबारी ने घाटी को एक सफेद चादर में लिपटा दिया है. हिमालय के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ा दिया है. कई इलाकों में बर्फबारी के कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है, लेकिन राहत कार्य लगातार जारी है. सोनमर्ग जोजिला मार्ग और डोडा के पहाड़ पूरी तरह से बर्फ से ढके हुए हैं. पुंछ क्षेत्र में भी ठंड में इजाफा हुआ है. करगिल में भी भारी बर्फबारी के चलते सफर खतरनाक हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार जनवरी की तीस तारीख तक श्रीनगर के मौसम में बड़ा बदलाव नहीं होगा और पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











