
कश्मीर में भारी बर्फबारी के बाद डीप फ्रीज का अलर्ट, डल झील से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
नए साल के मौके पर कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी ने पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की है. डल झील से मिली जानकारी के अनुसार गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग में भारी बर्फबारी हुई है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रात के तापमान में तेज गिरावट के कारण घाटी में डीप फ्रीज हो सकता है. इस कड़क ठंड का प्रभाव पूरे उत्तर भारत में दिखेगा, जहां घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित हो सकती हैं.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











