
कश्मीर में चुन-चुन कर हिंदुओं की हत्या क्यों? कौन कर रहा घाटी का तालिबानीकरण
Zee News
आतंकवादी संगठन अल कायदा ने आज से लगभग एक महीने पहले ये घोषणा की थी कि अब काबुल के बाद वो कश्मीर में इस्लामिक राज स्थापित करेंगे और हमें लगता है कि हिन्दुओं की हत्या के साथ इसकी कोशिशें शुरू हो गई हैं.
नई दिल्ली: आज हम एक बहुत महत्वपूर्ण सवाल के साथ आपके सामने आए हैं. क्या आपको अपने ही देश में कोई अप्रवासी कह सकता है? क्या आप भारत के किसी भी दूसरे राज्य में रोजगार के लिए नहीं जा सकते? और अगर भारत का कोई नागरिक अपने गृह राज्य को छोड़कर रोजगार के लिए किसी दूसरे राज्य में जाता है तो क्या ये कहकर उसकी हत्या कर दी जाएगी कि वो उस राज्य का मूल निवासी नहीं है? अगर ये हत्याएं धर्म के नाम पर हो रही हो हैं, तब आप क्या कहेंगे?
कश्मीर में आजकल यही हो रहा है. वहां रोजगार के लिए गए लोगों का आई कार्ड देखा जाता है, नाम पूछा जाता है और गैर मुस्लिम पाए जाने पर उनकी हत्या कर दी जाती है. आतंकवादियों की इस साजिश में पाकिस्तान की ISI और अफगानिस्तान के तालिबान के फुट प्रिंट साफ दिखाई दे रहे हैं, आज हम आपके सामने ISI की उस टूल किट का खुलासा करेंगे, जिसके तहत आतंकवादी कश्मीर में एक ऐसी स्थिति पैदा करना चाहते हैं कि वहां भारत का एक भी गैर मुस्लिम नागरिक ना बचे और भारत के लोग वहां जाने के ख्याल से भी डरने लगें.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










