
कविता की गिरफ्तारी पर ED अफसर से हुई भाई KTR की बहस, खिलजी से की पीएम मोदी की तुलना
AajTak
केटीआर की टीम की ओर से मैसेज जारी किया गया है. इसमें के. कविता और परिवार के सदस्यों ने कहा है कि वे ईडी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे. पार्टी नेताओं ने कहा कि वे ईडी की अवैध गिरफ्तारी से कानूनी और शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से निपटेंगे. केटीआर, हरीश राव और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति से काम करने और गिरफ्तारी न रोकने को कहा.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग केस में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के. कविता को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने शुक्रवार को उनके हैदराबाद स्थित घर पर तलाशी ली थी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था और फिर जांच एजेंसी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक के. कविता दो समन के बावजूद पूछताछ में शामिल नहीं हो रही थीं, इसलिए उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है.
वहीं, जब ईडी के कविता के घर कार्रवाई के लिए पहुंची तो वहां उनके भाई केटीआर से ईडी अफसरों का बहस भी हो गई. BRS एमएलसी के कविता के आवास के अंदर की वीडियो भी सामने आई. इस वीडियो में दिख रहा है कि ईडी और बीआरएस नेता केटीआर राव के बीच तीखी नोकझोंक चल रही है. इस वीडियो के अनुसार केटी राम राय और IRS भानु प्रिया के बीच बहस होती दिख रही है.
इस प्रकरण के बाद केटीआर की टीम की ओर से मैसेज जारी किया गया है. इसमें के. कविता और परिवार के सदस्यों ने कहा है कि वे ईडी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे. पार्टी नेताओं ने कहा कि वे ईडी की अवैध गिरफ्तारी से कानूनी और शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से निपटेंगे. केटीआर, हरीश राव और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति से काम करने और गिरफ्तारी न रोकने को कहा.
बता दें कि, के. कविता की गिरफ्तारी आदेश में दर्ज है कि, असिस्टेंट डाइरेक्टर के पास के कविता को पीएमएलए 2002 (2003 of 15) के तहत दंडनीय अपराध का दोषी मानने के कारण हैं. पीएमएलए के तहत मिली पॉवर का इस्तेमाल करते हुए कल्वाकुंतला कविता को शाम 05.20 बजे गिरफ्तार किया गया. उन्हें गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी दे दी गई है इसके साथ ही., गिरफ्तारी के आधार की एक प्रति (14 पृष्ठों वाली) भी उन्हें दी गई है.
केटीआर टीम की ओर से इस प्रकरण के बाद जारी अपने बयान में पीएम मोदी पर निशाना साधा है. केटीआर की ओर से कहा गया है कि साल 1323 में अलाउद्दीन खिलजी की सेना ने छापा मारा और काकतीय सम्राट प्रताप रुद्र को पकड़ लिया और उन्हें दिल्ली ले गए. खिलजी की सेना ने विजय जूलूस निकाला और नष्ट कर दिया. ठीक सात सौ साल बाद 2024 में, मोदी की सेना ने हैदराबाद पर आक्रमण किया और एमएलसी कविता को पकड़ लिया और उन्हें दिल्ली ले गए. अब खिलजी के उत्तराधिकारी मोदी ने हैदराबाद में जुलूस निकाला है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




